प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों व मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष आज रामलला के दर्शन करेंगे। लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने न्यौता ठुकराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से जाएंगे, और मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से अयोध्या पहुंचेंगे। सभी राजकीय अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों व मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष आज रामलला के दर्शन करेंगे। लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने न्यौता ठुकराया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लखनऊ, 11 फरवरी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से जाएंगे, और मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से अयोध्या पहुंचेंगे। सभी राजकीय अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे।

हालांकि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना इस धार्मिक यात्रा में मौजूद रहेंगे। सीएम योगी राजकीय विमान से आएंगे। मंत्री व विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से यहां पहुंचेंगे। सभी अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। 

प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ की मौजूदगी में वीवीआईपी मूवमेंट प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम योगी दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय विमान से पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। 

सीएम के आने से पहले सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मंत्री व विधायक हनुमानगढ़ी पहुंच जाएंगे। यहां एक घंटे की अवधि में सभी को दर्शन कराया जाएगा।

दोपहर 12:30 बजे मंत्री व विधायकों का दल रामजन्मभूमि पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे तक सभी जन्मभूमि परिसर में ही रहेंगे। 

सीएम के भी एयरपोर्ट से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचने की संभावना है। यहां से वह अपनी कैबिनेट के सहयोगियों व विधायकों के साथ राम मंदिर जाएंगे। रामलला के दर्शन के बाद सभी विशिष्ट मेहमानों को परिसर में ही लंच कराया जाएगा। इसमें भी मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सरकार के सभी मंत्रियों व विधायकों के अयोध्या आगमन पर जिले की सीमा पर विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में स्वागत होगा। 

बाराबंकी व अयोध्या की सीमा पर होने वाले स्वागत की तैयारी के लिए विधायक यादव ने एक बैठक की। उन्होंने बताया कि वह सुबह नौ बजे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अतिथियों की अगवानी करेंगे।