परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी बीएस-6 मॉडल की 1350 बसें, 274 करोड़ रुपये से होगी खरीद।

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि खरीदी जा रही यह बसें उच्च गुणवत्ता की हैं। आधुनिक तकनीक से बनी इन बसों में प्रदूषण उत्सर्जन न के बराबर होगा। इनके आने से वायु प्रदूषण भी कम होगा। 
 
ग्लोबल भारत न्यूज


परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी बीएस-6 मॉडल की 1350 बसें, 274 करोड़ रुपये से होगी खरीद।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लखनऊ, 24 दिसम्बर।

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि खरीदी जा रही यह बसें उच्च गुणवत्ता की हैं। आधुनिक तकनीक से बनी इन बसों में प्रदूषण उत्सर्जन न के बराबर होगा। इनके आने से वायु प्रदूषण भी कम होगा। 

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 1350 बसें और शामिल हो जाएंगी। यह सभी बसें बीएस-6 मॉडल की हैं। इनकी खरीद के लिए परिवहन निगम ने टेंडर के माध्यम से टाटा मोटर्स का चयन किया है। 

यह बसें करीब 274 करोड़ रुपये में खरीदी जाएंगी। अभी बेड़े में परिवहन निगम की अपनी 12 हजार बसें हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 1350 बसें और शामिल हो जाएंगी। यह सभी बसें बीएस-6 मॉडल की हैं। 

बसों की खरीद के लिए परिवहन निगम ने टेंडर के माध्यम से टाटा मोटर्स का चयन किया है। यह बसें करीब 274 करोड़ रुपये में खरीदी जाएंगी। अभी बेड़े में परिवहन निगम की अपनी 12 हजार बसें हैं।

परिवहन मंत्री ने बताया कि निविदा के माध्यम से खरीदी जा रही इन बसों का रेट पुराने की तुलना में 1.03 लाख रुपये कम है। इससे निगम को करीब 14 करोड़ रुपये की बचत होगी। 

उन्होंने बताया कि इन बसों के आने से आमजनों को अच्छी परिवहन सेवा मिल सकेगी।