कब आएगा यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट, अपने परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
प्रयागराज, 17 अप्रैल:- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जल्द ही 10वी के नतीजे घोषित किए जाएंगे, परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किए जाएंगे। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 4 मार्च 2023 तक चली थी, एग्जाम बोर्ड की ओर जारी निर्देश के तहत हुआ था। आपको बता दे कि यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए कुल 31,16,487 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 16,98,346 छात्र और 14,18,141 छात्राएं शामिल थी। एग्जाम प्रदेश भर में निर्धारित किए गए 8753 केंद्रों में हुई थी। 10वीं का टाइम टेबल 10 जनवरी 2023 को जारी किया गया था।
कैसे चेक करे अपना रिजल्ट
01- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
02- होम पेज पर 10वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें, (परिणाम घोषित होने के बाद)
03- रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
04- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
05- अब प्रिंट निकाल लें।
पिछले 3 वर्षों में कब-कब घोषित हुए है परिणाम- साल 2022 में यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे 18 जून को घोषित किए गए थे। वहीं 2021 में 31 जुलाई को, 2020 में 27 जून को जारी किए गए थे। संभावना जताई जा रही है कि इस बार यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 मई को पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।