Pratapgarh- हत्या के अभियोग से संबंधित 01 और अभियुक्त गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 27 अक्टूबर 2022 को थाना क्षेत्र हथिगवां के ग्राम लंगड़ी का पुरवा, जहानाबाद में दो पक्षों के मध्य रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। इस संबंध में थाना हथिगवां पर मु0अ0सं0 215/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 302, 504, 506 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मारपीट की घटना में घायल हुए राम सुमेर यादव पुत्र जगन्नाथ यादव उम्र लगभग 65 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।
 
प्रतापगढ़

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 19 नवंबर:- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा उक्त घटना से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में थानाध्यक्ष हथिगवां संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में अभियोग में घटना से संबंधित 01 और अभियुक्त सुदामा यादव पुत्र रामकरन यादव नि0 लंगड़ी का पुरवा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र के भदशिव हाइवे रोड़ के अंडर पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सुदामा यादव पुत्र रामकरन यादव नि0 लंगड़ी का पुरवा थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़। मुकदमा उपरोक्त से संबंधित पूर्व में 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।