Pratapgarh- दुष्कर्म के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सों एक्ट से संबंधित अभियुक्त मोनू सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि० ग्राम टिकुरिया मजरा राजापुर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के ननौती बार्डर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
Dec 2, 2022, 16:06 IST
ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़, 02 दिसंबर:- पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में थाना उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक विजयकान्त सत्यार्थी मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 231/22 धारा 376, 506 भादवि व 4(2) पाक्सों एक्ट से संबंधित अभियुक्त मोनू सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि० ग्राम टिकुरिया मजरा राजापुर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के ननौती बार्डर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।