Pratapgarh- डकैती की योजना बना रहे 03 शातिर अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

अभियुक्तों ने बताया गया कि जो व्यक्ति गाडी से कूदकर भागा है वह आदित्य सिंह पुत्र विजय कुमार नि० दुबेपुर डांगरी थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ था, हम सभी लोग यहां डकैती की योजना बना रहे थे, यह गाड़ी आदित्य सिंह की है जो भाग गया है।
 
प्रतापगढ़ न्यूज़

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 31 अक्टूबर:- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात्रि दिनांक 30 अक्टूबर में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र के चारु नर्सिंग होम भगवा रोड़ के पास डकैती की योजना बना रहे 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक व्यक्ति भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर भाग निकला, गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल 32 बोर व 02 कारतूस 32 बोर, 04 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद सफारी गाड़ी बरामद किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. अमन त्रिपाठी पुत्र राकेश त्रिपाठी नि० मुकुनपुर थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़।
  2. आर्यन त्रिपाठी पुत्र नवनीत त्रिपाठी नि० मोहनगंज थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़। हाल पता पंचमुखी मन्दिर के पीछे बलीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
  3. बैजनाथ वर्मा पुत्र राममिलन वर्मा नि० महमूदपुर डीह ढूगूपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर।

बरामदगी

  1. 01 अदद पिस्टल .32 बोर व
  2. 02 अदद कारतूस .32बोर
  3. 04 अदद मोबाइल फोन बरामद
  4. एक अदद टाटा सफारी नं0 यूपी 72 एएस 0001 ब्लैक कलर बरामद। 

पंजीकृत अभियोग का विवरण

  1. मु0अ0सं0 957/2022 धारा 399, 402 भादवि बनाम तीनो उपरोक्त
  2. मु0अ0सं0 958/2022 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम अमन त्रिपाठी पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ का विवरण- पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया गया कि जो व्यक्ति गाडी से कूदकर भागा है वह आदित्य सिंह पुत्र विजय कुमार नि० दुबेपुर डांगरी थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ था, हम सभी लोग यहां डकैती की योजना बना रहे थे, यह गाड़ी आदित्य सिंह की है जो भाग गया है। आदित्य सिंह को जानकारी है कि डकैती के लिए कहां जाना है।

पुलिस टीम- उ०नि० धनंजय राय व उ०नि० रामवृक्ष यादव मय हमराह थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।