प्रतापगढ़ जनपद के थाना महेशगंज से हत्या के अभियोग से संबंधित एक अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

 
प्रतापगढ़

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 24 दिसंबर:- प्रतापगढ़ जनपद में 27 सितंबर को सुबह थाना महेशगंज के ग्राम लोचनगढ़ के पास बडी नहर में एक व्यक्ति का शव मिला था। इस संबंध में मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर थाना महेशगंज पर मु०अ०सं० 240/22 धारा 302, 364, 201 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 10 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष महेशगंज व व०उ०नि० विवेक कुमार मिश्र द्वारा उपरोक्त अभियोग की विवेचना के दौरान घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त अखिलेश यादव उर्फ रिंकू पुत्र हरिनाथ यादव नि० ग्राम सोनारन का पुरवा ढिंगवस थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया था तथा अन्य 01 मुख्य अभियुक्त भारत लाल यादव पुत्र नंद लाल यादव नि० ग्राम उधमपुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ का नाम प्रकाश में आया था।

इसी क्रम में आज 24 दिसंबर को थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, व०उ०नि० विवेक कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मु०अ०सं० 240/22 धारा 302, 201, 34 भादवि से संबंधित अन्य 01 अभियुक्त भारत लाल यादव पुत्र नंद लाल यादव नि० ग्राम उधमपुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के पाइन्दापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।