प्रयागराज से चल कर प्रतापगढ़ पहुँची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, जगह-जगह यात्रा का हुआ स्वागत

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय रॉय पूर्व विधायक की अगुआई में शहर के हादी हाल से शुरू हुई यात्रा शहर में लगभग दस किoमीo तक चली। आज भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस विधानमंडल नेता आराधना मिश्रा "मोना" ने किया। कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा जारी।
 
प्रतापगढ़ कांग्रेस
रिपोर्ट- गौरव तिवारी संवाददाता

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 13 दिसंबर:- कन्या कुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जारी है, यह यात्रा देश के विभिन्न राज्यों से गुजर रही है और अब तक हजारों किमी का सफर तय कर चुकी है। इस यात्रा को शुरू हुए लगभग तीन माह हो रहे है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसकी अगुआई अलग अलग हिस्सों में प्रान्तीय अध्यक्ष कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अजय रॉय ने यात्रा शुरू की थी जो इनके प्रभाव वाले जिलों से होकर गुजर रही है। प्रयागराज से चलकर यात्रा प्रतापगढ़ पहुची जो हादीहाल से शुरू होकर विभिन्न चौराहों से गुजरते हुए महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ ही मन्दिरों में दर्शन करते हुए बेल्हा देवी मंदिर पर खत्म होकर अमेठी के लिए रवाना हो गई।

इस दौरान अजय रॉय ने सरकार जमकर हमला बोला, खास तौर से जीएसटी, मजदूर और किसानों की समस्याओं को लेकर हमलावर रहे। जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि जीएसटी से परेशान व्यापारियों को झुनझुना थमाया गया, जो जीएसटी रोकने की बात निकाय चुनावों तक सीमित है चुनाव बाद फिर से व्यापारी दुकान बंद कर भागेगा, मुकदमा दर्ज होगा। अजय रॉय ने व्यापारियों से वादा करते हुए कहा कि व्यापारी कांग्रेस का समर्थन करें हमारे ने कहा है कि जीएसटी का एक स्लैब लागू करेंगे जिसमे व्यापारियों का शोषण न हो, सरकार ने व्यापारियों को चोर समझा है किसानों को मजबूर कर दिया है नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है अंधकारमय कर पूरे तरह से सरकार को जवाब दीजिये कांग्रेस का साथ दीजिये और राहुल गांधी के हांथो को मजबूत कीजिए।