डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के जिला कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

इंजी0 लालचंद अध्यक्ष व इंजी0 विवेक  सिंह बने सचिव
 
Global bharat news
       ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़,6 मई 2022।  डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक इंजीनियर लालचंद पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मण्डलीय पदाधिकारी के रूप में मंडल अध्यक्ष इंजीनियर मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं मंडल सचिव इंजीनियर  शरद शुक्ल मौजूद रहे। बैठक के दौरान डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के जनपदीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया।कार्यकारिणी के हुए पुनर्गठन में सर्व सम्मति निर्विरोध रुप से डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें इंजी0 लालचंद पाण्डेय को अध्यक्ष, इंजी0 लीलाधर मिश्रा को उपाध्यक्ष,इंजी0 विवेक  सिंह सचिव,इंजी0जेपी गौड़   संयुक्त सचिव,इंजीo दशरथ साहनी को वित्त सचिव चुना गया। बैठक में महासंघ जनपद अध्यक्ष इंजीनियर सुभाष चंद्र शर्मा, महासंघ जनपद सचिव इंजीनियर अतुल कुमार यादव, इंजीनियर संतोष कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर रामनिहारे, इंजीनियर पंकज श्रीवास्तव, इंजीनियर सुधाकर, इंजीनियर अनिल सिंह, इंजीनियर छाया कुशवाहा, इंजीनियर शुभम त्रिपाठी, इंजीनियर आदर्श शर्मा, इंजीनियर धनेश्वर आदि उपस्थित रहे।इस मौके पर इंजीनियर मनोज कुमार श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष प्रयागराज ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्विरोध रूप से निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के उपरांत कहा कि संघ ने निर्विरोध रूप से जो दायित्व दिया है उसका निर्वाहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए संघ के नियमों का पालन करते हुए संगठन के लोगों को एक सूत्र में पिरो कर संघ को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।