प्रतापगढ़ जनपद के मान्धाता थाना क्षेत्र से अवैध शस्त्र व कारतूस, क्रेटा गाड़ी के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

 
प्रतापगढ़

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 05 जनवरी:- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में कल 04 जनवरी को थाना मान्धाता से व०उ०नि० भ्रंगूनाथ मिश्रा व उ०नि० ब्रम्हदेव यादव, उ०नि० बनवारी लाल पाल मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र मान्धाता के वैशपुर पुल के पास से एक चार पहिया वाहन क्रेटा नं० यूपी 72 7333 सहित 02 व्यक्ति 01- मो० गुफरान पुत्र इसरार अली नि० ग्राम धरमपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ के पास से एक अदद देसी पिस्टल नाजायज 02 अदद मैगजीन व 06 अदद जिन्दा कारतूस, 02- मो० अवरार पुत्र इसरार अली नि० धरमपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ हाल पता म्यौराबाद थाना कैंट जनपद प्रयागराज को 01 अदद अवैध तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मान्धाता पर क्रमशः मु0अ0सं0 06/2023 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम गुफरान व मु0अ0सं0 07/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अवरार का अभियोग पंजीकृत किया गया है। तथा चार पहिया वाहन क्रेटा को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

01- मो० गुफरान पुत्र इसरार अली नि० धरमपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

02- मो० अवरार पुत्र इसरार अली नि० धरमपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ हाल पता म्यौराबाद थाना कैंट जनपद प्रयागराज