फसलों पर लाभकारी मूल्य के लिए दिल्ली में गर्जना रैली करेगा भारतीय किसान संघ

प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर गर्जना रैली में 19 दिसंबर को किसानों को शामिल होने का किया आव्हान

 
गर्जना रैली
रिपोर्टर अमित सिंह (राहुल) संवाददाता 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़ 30 अक्टूबर : भारतीय किसान संघ ने दिसंबर माह में किसान गर्जना रैली का आवाह्न किया है जो दिल्ली में आयोजित होगी देश भर के किसान फसलों के लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर 19 दिसंबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे दिल्ली स्थित किसान संघ मुख्यालय में संघ के अखिल भारतीय मंत्री साई रेड्डी ने कहा कि खाद्यान्न सुरक्षा के साथ किसानों की सुरक्षा भी जरूरी है किसानों ने भरपूर उत्पादन कर देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है लेकिन अभी तक किसान की हालत जस की तस है|

इसी को लेकर आरएसएस से जुड़ा भारतीय किसान संघ केंद्र के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में है जिसको लेकर प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने एक बैठक कर दिल्ली रामलीला मैदान में 19 दिसंबर 2022 को होने वाले गर्जना रैली को भारतीय किसान संघ (काशी प्रांत) प्रचार प्रमुख डॉ.मान सिंह गहरवार व प्रांत उपाध्यक्ष राम अभिलाष शर्मा ने किसान गर्जना रैली की रणनीति बनाते हुए प्रतापगढ़ से भारी संख्या में किसानों को पहुंचने का आवाहन किया इस दौरान जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, जिलामंत्री ललित कुमार पाल, जिला कोषाध्यक्ष लाल गुप्ता जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह व हौसला प्रसाद वर्मा,आलोक सिंह,राम सिंह,कमलेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|