वन माफियाओं पर मान्धाता पुलिस का शिकंजा,दो अभियुक्त गिरफ्तार

दोनों अभियुक्तों पर धारा 4/10 भारतीय वन अधि0 में मुकदमा हुआ पंजीकृत, मौके पर अवैध रूप से भरी मात्रा में हरा महुआ व हरा आम का बोटा हुआ था बरामद, पुलिस की कार्रवाई से वन माफियाओं में मचा हड़कंप

 
वन माफियाओं
रिपोर्टर अमित सिंह (राहुल) संवाददाता

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क 

प्रतापगढ़  22 नवंबर : अवैधरूप से काटे गये 22 अदद हरा महुआ की लकड़ी का बोटा व 03 अदद हरा आम की लकड़ी का बोटा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना मांधाता)

जनपद के थाना मांधाता के उ0नि0 मो0 इबरार अंसारी मय टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम ढेमा के पास से अवैधरूप से काटे गये 22 अदद हरा महुआ की लकड़ी का बोटा व 03 अदद हरा आम की लकड़ी का बोटा के साथ 01 अभियुक्त मो0 एजाज पुत्र मो0 याकूब निवासी ग्राम रामनगर थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना मांधाता पर मु0अ0सं0 354/2022 धारा 4/10 भारतीय वन अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

अवैधरूप से काटे गये 14 अदद हरा महुआ की लकड़ी का बोटा व 01 अदद कटर मशीन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना मांधाता)

जनपद के थाना मांधाता के उ0नि0 ब्रह्मदेव यादव मय टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर के पास शेराज के बगीचे से अवैधरूप से काटे गये 14 अदद हरा महुआ की लकड़ी का बोटा व 01 कटर मशीन के साथ 01 अभियुक्त नौशाद अली पुत्र बशीर अली निवासी रामपुर थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना मांधाता पर मु0अ0सं0 355/2022 धारा 4/10 भारतीय वन अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।