Pratapgarh- पिटाई के बाद घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, चार गिरफ्तार

27 अक्टूबर को थाना क्षेत्र हथिगवां के ग्राम लंगड़ी का पुरवा, जहानाबाद में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने संबंधित प्रकरण में 04 अभियुक्त गिरफ्तार।
 
Crime news

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 29 अक्टूबर:- दो पक्षों के मध्य रास्ते के विवाद को लेकर दिनांक 27 अक्टूबर को थाना क्षेत्र हथिगवां के ग्राम लंगड़ी का पुरवा, जहानाबाद में मारपीट हो गई थी। इस संबंध में थाना हथिगवां पर मु0अ0सं0 215/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मारपीट की घटना में घायल हुए राम सुमेर यादव पुत्र जगन्नाथ यादव उम्र लगभग 65 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल द्वारा उक्त घटना से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में थानाध्यक्ष हथिगवां संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में अभियोग में धारा 302 भादंवि की बढोतरी की गई व घटना से संबंधित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 04 अदद लाठी बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

01- रामकरन यादव पुत्र स्व0 दूधनाथ निवासी लंगड़ी का पुरवा, जहानाबाद थाना हथिगवां, प्रतापगढ़।
02- रमेश चन्द्र उर्फ राजू पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी लंगड़ी का पुरवा, जहानाबाद थाना हथिगवां, प्रतापगढ़।
03- सुरेद्र यादव उर्फ रजलू पुत्र रामआधार निवासी लंगड़ी का पुरवा, जहानाबाद थाना हथिगवां, प्रतापगढ़।
04- वीरेन्द्र यादव पुत्र रामआधार निवासी लंगड़ी का पुरवा, जहानाबाद थाना हथिगवां, प्रतापगढ़।

पुलिस टीम- थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मय टीम थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़।