कड़ाके की ठंड से बेहाल हुए लोग, रखे इन बातों का ध्यान
सर्दी से राहत पाने के लिए बसों अड्डों समेत कई जगहों पर लोगों से अलाव तापते नजर आए। प्रतापगढ़ जैसा ही हाल पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर, प्रयागराज, रायबरेली और अमेठी में है। इन जिलों में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। दिनभर शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा मौषम, बर्फीली हवाएं नश्तर से चुभती रहीं।
Jan 11, 2023, 09:25 IST

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़, 11 जनवरी:- यूपी के जनपद प्रतापगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आज बुधवार की सुबह भी कोहरे के साथ हुई। आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। वहीं कोहरे के साथ शीतलहर और गलन से लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। सर्दी से राहत पाने के लिए बसों अड्डों समेत कई जगहों पर लोगों से अलाव तापते नजर आए। प्रतापगढ़ जैसा ही हाल पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर, प्रयागराज, रायबरेली और अमेठी में है। इन जिलों में कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। दिनभर शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा मौषम, बर्फीली हवाएं नश्तर से चुभती रहीं।
इन बातों का रखे ध्यान
- घर से बाहर निकलने पर पूरी आस्तीन के गर्म कपड़े पहनें।
- त्वचा पर काले चकते होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- मौसम विभाग की एडवाइजरी की जानकारी लेते रहें।
- गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें गुनगुना पानी पीने रहें।
- तबीयत खराब होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से ही दवा लें।
इन बातों से बरते सावधानी
- कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम व ठंडे पदार्थों का सेवन ना करें।
- बंद कमरे में रूम हीटर ब्लोअर चलाकर कभी ना सोएं।
- ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाएं, कमरे में धुंवा ना करें।
- कोहरा होने पर वाहन चलाते वक्त गति नियंत्रित रखें।
- शराब का सेवन ना करें, नशे में वाहन कतई ना चलाएं।
- बुजुर्ग मॉर्निंग वॉक से बचें, बच्चे खेलने बाहर ना जाएं।