प्रतापगढ़-बसपा नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

सदर के भगवा चुंगी स्थित कार्यालय पर बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया और देश के वीर जवानों के बलिदान को याद किया
 
Global bharat news

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़,26 जनवरी । शहर के भंगवा चुंगी स्थित सदर विधानसभा के जनसंपर्क कार्यालय पर डॉ आशुतोष त्रिपाठी पूर्व प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी सदर विधानसभा द्वारा झंडारोहण किया गया झंडारोहण के कार्यक्रम में अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ये तो आप सब जानते हैं की हम गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं ? 200 वर्ष तक हमारा देश अंग्रेजों के अधीन होने बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिलने के बाद 26 जनवरी 1950 को 10 बजकर 18 मिनट पर हमारे देश का संविधान बना था जिसमें नागरिकों के लिए मौलिक अधिकार बनाये गए थे। साथ ही देश को चलाने हेतु अन्य नियम कानून बनाये गए थे। वर्ष 2023 में हम अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे है। हम हर वर्ष अपना गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सादिक अली संभावित प्रत्याशी नगरपालिका बेला प्रतापगढ़ तथा संचालन डॉ आशुतोष त्रिपाठी के प्रतिनिधि सुशील मल्होत्रा के द्वारा किया गया        

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारी , क्षेत्रीय नागरिक तथा सदर विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र गौतम बैजनाथ शिवकुमार बबलू गौतम मनीष तिवारी रामाश्रय आर्य राजकुमार जैसवार अनिल सिंह यशवंत कुमार गौतम योगेश शुक्ला अरशद खान प्रशांत सिंह उर्फ बंटी देवेंद्र सिंह। प्रमुख रूप से उपस्थित थे।