प्रतापगढ़ : यूपी फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएसन्स के अध्यक्ष बने : कर्मराज सिंह

जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने दी बधाई

 
मंजीत
रिपोर्टर अमित सिंह (राहुल) संवाददाता 

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़ 23 दिसंबर : उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएसन्स की तरफ से जनपद में एक अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे कर्मराज सिंह (मंजीत) वरिष्ठ सहायक आई.टी.आई को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया इस दौरान कई अन्य को भी पदभार दिया गया संगठन ने प्रतापगढ़ के सभी पदाधिकारियों को मनोनीत करते हुए कहा कि आशा है की सभी अपने दायित्व का अच्छे से निर्वहन करेंगे इस बीच पदाधिकारियों ने संगठन के हित में मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन की ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर आरपार के संघर्ष का भी संकल्प लिया।
कर्मराज सिंह (मंजीत) को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई इस बीच कर्मराज सिंह को बधाई देने के लिए लोग उनके घर पहुंच  गए। 

बताते चलें कि बातचीत के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष कर्मराज सिंह ने कहा कि यह सिर्फ लोगों का प्यार हमारी मेहनत लगन और जज्बा से ही संभव हो पाया है जो संगठन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया मैं संगठन और लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं पूरी निष्ठा और लगन से संगठन को निरंतर आगे ले जाने का कार्य करूंगा और लोगों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा।