प्रतापगढ़ : निकाय चुनाव मान्धाता - उतर गई पुरुष दावेदारों की खुमारी, पहली बार ही महिलाओं की बारी, आरक्षण सूची से बदले समीकरण
निकाय चुनाव दिसंबर माह में संभावित था लेकिन आरक्षण सूची देरी से जारी होने पर अब यह चुनाव जनवरी माह में होता प्रतीत नजर आने लगा है। वार्डों की आरक्षण सूची के बाद सोमवार को नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों की आरक्षण सूची जारी की गई।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़ 6 दिसंबर : निकाय चुनाव सामान्य निर्वाचन की तिथियां भले ही अभी घोषित नहीं की गई, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर और चुनाव के संभावित दावेदारों की ओर अपनी तैयारी जोर-शोर के साथ की जा रही है। सोमवार को नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण की सूची जारी होते ही संभावित दावेदारों के समीकरण बदल गए। चुनाव लड़ने का पूरी तरह मन बना चुके अधिकांश सीटों पर महिलाओं का आरक्षण किए जाने पर पुरुषों के मंसूबों पर निर्वाचन आयोग ने पानी फेर दिया।
निकाय चुनाव दिसंबर माह में संभावित था लेकिन आरक्षण सूची देरी से जारी होने पर अब यह चुनाव जनवरी माह में होता प्रतीत नजर आने लगा है। वार्डों की आरक्षण सूची के बाद सोमवार को नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों की आरक्षण सूची जारी की गई। इस सूची ने पिछले तीन महीने से अपनी जमीन को मजबूत कर पुरुषों को चौंका दिया है। सभी सीटों पर आरक्षण बदले नजर आने से सभी के चुनावी समीकरण बदल चुके हैं। तो वहीं अधिकांश लोग मैदान से गायब होते दिखे। जारी हुई आरक्षण सूची से इन लोगों को झटका लगा है। सीटों के फेरबदल ने उनका गणित ही नहीं अरमान पर भी पानी फेर दिया है।
आरक्षण की सूची जारी होते ही सभी चाणक्यों के गणित बिगड़ गए। आरक्षण सूची देखकर कुछ के चेहरे खिल उठे तो बड़ी संख्या में दावेदारों और समर्थकों की उम्मीद पर पानी फिर गया। सूची सार्वजनिक होते ही गली, नुक्कड़, चौराहों पर चुनाव की चर्चा होती नजर आ रही है। सूची जारी होने के बाद धड़ाम हुए दावों के बीच दावेदारों और समर्थकों ने नए सीरे से चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। ताकि चुनाव में जीत का जायका चख सकें। हालांकि इस आरक्षण सूची पर आपत्ति के लिए भी शासन द्वारा समय दिया गया है।
प्रतापगढ़ नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण सूची
प्रतापगढ़ बेल्हा अनारक्षित
गड़वारा.... महिला
अंतू..... अनारक्षित
सुवंसा... अन्य पिछड़ा वर्ग
पृथ्वीगंज..... महिला
पट्टी.. अनारक्षित
रानीगंज... अनारक्षित
लालगंज... अनारक्षित
सिटी.... अनारक्षित
मान्धाता... महिला
कटरा गुलाब सिंह... महिला
कटरा मेंदनीगंज... महिला
मानिकपुर... अन्य पिछड़ा वर्ग
डेरवा... अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
कोहंडौर... अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
ढ़खवा..... अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
हीरागंज... अनूसूचित जाति महिला
कुंडा... अनारक्षित
रामगंज..... अन्य पिछड़ा वर्ग