Pratapgarh- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मृतक के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के भाई के अनुसार चार-पांच महीने पहले ने उसके भाई ने अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज किया था। मृतक के भाई ने लड़की वालों पर जहर पिलाकर मारने का आरोप लगाया है।
 
प्रतापगढ़ न्यूज़
रिपोर्ट- गौरव तिवारी संवाददाता

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 17 नवंबर:- खबर प्रतापगढ़ के लालगंज क्षेत्र से है जहाँ संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक की मौत को लेकर को लीलापुर थाना क्षेत्र में हडकंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक के भाई के अनुसार चार-पांच महीने पहले ने उसके भाई ने अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज किया था। मृतक के भाई ने लड़की वालों पर जहर पिलाकर मारने का आरोप लगाया है।

पूरा मामला- सांगीपुर थाना के सरूआ अकेलिया का रहने वाला आदित्य कुमार वर्मा उर्फ शंकर उम्र 18 वर्ष ने लगभग चार माह पूर्व सांगीपुर थाना के ज्ञानीपुर निवासी शिवराम वर्मा की पुत्री अनीता से प्रेम सम्बन्धों के चलते कोर्ट मैरिज कर लिया था। अनीता इसके बाद अपने ननिहाल नया का पुरवा डांडी रामेश्वर वर्मा के घर आकर रहने लगी। बुधवार की शाम अनीता की नानी ने खेत मे पानी लगा रखा था। अनीता के नाना खेत के बीज के लिए अपने ससुराल गये थे। आदित्य सूरत से सीधे अनीता के पास ननिहाल पहुंचा। वह अनीता को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया। नशे मे होने के कारण अनीता ने आदित्य के साथ जाने से मना कर दिया। इस पर आदित्य अपनी पत्नी अनीता के साथ गालीगलौज करने लगा। तब अनीता ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और वह सो गयी। रात में फिर आदित्य वहां पहुंचा और नशे में अनापशनाप बकने लगा और गुरूवार की सुबह लोगों ने आदित्य का शव दरवाजे के समीप पड़ा पाया।

मृतक व्यक्ति के भाई ने लगाया हत्या का आरोप- मृतक के भाई अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि उसके भाई का प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी के चलते उसके भाई ने चार पांच महीने पहले कोर्ट मैरिज किया था। मृतक के भाई ने बताया कि लड़की वालों ने उसके भाई को सगरा सुंदरपुर ग्राम राजापुर नया का पुरवा पर बुलाया और रात में उसके भाई की मृत्यु हो गई और बताया कि उसके भाई को लड़की वालों ने जहर पिलाकर मार दिया है। उन्होंने अपने भाई को रात भर ढूंढा लेकिन वह कही भी नहीं मिला। मृतक भाई ने बताया कि उसके भाई के मोबाइल पर लड़की वालों का फोन आया था तभी वह गया था उन्होंने बताया कि उसने अपने भाई को रात भर ढूंढा, लेकिन सुबह लड़की वालों के घर के गलियारे में उसके भाई की लाश मिली।

लालगंज क्षेत्राधिकारी रामसूरत सोनकर ने बताया- उन्होंने बताया कि आज सुबह 9 बजे थानाध्यक्ष लीलापुर विनीत उपाध्याय को सूचना मिली की ग्राम डंडी नया का पुरवा में रामेशवर वर्मा के घर के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसके बाद थाना अध्यक्ष विनीत उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर गए उन्होंने देखा कि रामेश्वर वर्मा के घर के पास मृत अवस्था में व्यक्ति पड़ा है और उसके पास एक शराब की खाली सीसी पड़ी है, जानकारी करने पर पता चला कि मृतक व्यक्ति का नाम आदित्य वर्मा है और वहा सांगीपुर थाना क्षेत्र के सरूआपुर का निवासी है, मृतक ने 2 से 3 वर्ष पूर्व रामेश्वर की नातिन से कोर्ट मैरिज किया था। कुछ देर के बाद घटना स्थल पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए और परिजनों की सहमति से मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है और घटना के संबंध और भी विधिवत जानकारी जुटाई जा रही है।