Pratapgarh- नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर, सबकी निगाहें आरक्षण पर टिकी

प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव को इसका सेमीफाइनल मुकाबला माना जा रहा है। निकाय चुनाव में जिस पार्टी का दबदबा रहेगा, अनुमान यही लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में उसके पास सबसे ज्यादा सीटें आएंगी। इसके लिए सभी राजनीतिक दल इस चुनाव में पूरी ताकत लगा रहे हैं।
 
निकाय चुनाव
रिपोर्ट- गौरव तिवारी संवाददाता

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 06 नवंबर:- खबर प्रतापगढ़ से है जहाँ, नगर पालिका परिषद बेल्हा और 18 नगर पंचायतों के चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने शासन को वार्डों का आरक्षण का प्रस्ताव भेज दिया है। जिसमे 10 नगर पंचायतों में पहली बार चुनाव होगा। शासन ने चार नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से आरक्षण का प्रस्ताव मांगा था। शासन के स्तर से वार्डों के आरक्षण की घोषणा होगी। अब सभी प्रत्याशियों की नजर आरक्षण पर टिकी हुई है। आरक्षण घोषित होते ही चुनाव प्रसार तेज़ हो जायेगा।

अगामी 2024 में होना है लोकसभा चुनाव, नगर निकाय चुनाव पर सबकी नजर- आपको बता दे कि 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है, इसलिए प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव को इसका सेमीफाइनल मुकाबला माना जा रहा है। निकाय चुनाव में जिस पार्टी का दबदबा रहेगा, अनुमान यही लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में उसके पास सबसे ज्यादा सीटें आएंगी। इसके लिए सभी राजनीतिक दल इस चुनाव में पूरी ताकत लगा रहे हैं। पिछले 2017 के नगरीय निकाय चुनाव में जिले के अलावा कटरा मेदनीगंज में सपा व लालगंज में कांग्रेस को जीत मिली थी। प्रतापगढ़ सिटी, कुंडा व मानिकपुर में निर्दल प्रत्याशी अध्यक्ष पद का चुनाव जीते थे। अध्यक्ष पद का टिकट हासिल करने के लिए सभी दल के प्रत्याशी लखनऊ की दौड़ लगा रहे हैं।

इस बार 10 नये नगर पंचायतों में भी होंगे चुनाव- 2017 के नगर निकाय चुनाव में एक नगर पालिका परिषद बेल्हा और 8 नगर पंचायतों में चुनाव हुआ था। लेकिन इस बार नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर 18 पहुंच गई है। नव सृजित नगर पंचायत कोहंडौर, गडवारा, ढकवा, रामगंज, कटरा गुलाब सिंह, पृथ्वीगंज, सुवांसा, डेरवा, हीरागंज बाजार, मान्धाता है। पिछले चुनाव में नगर पालिका परिषद बेल्हा, नगर पंचायत अंतू रानीगंज व पट्टी में भाजपा का परचम लहराया था। इसके अलावा कटरा मेदनीगंज में सपा व लालगंज में कांग्रेस को जीत मिली थी। प्रतापगढ़ सिटी, कुंडा व मानिकपुर में निर्दल प्रत्याशी अध्यक्ष पद का चुनाव जीते थे। अध्यक्ष पद का टिकट हासिल करने के लिए सभी दल के प्रत्याशी लखनऊ की भाग दौड़ लगा रहे हैं।