Pratapgarh- सपा कार्यालय पर किसानों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120 वीं जयंती मनाई गई

चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। उनका जन्म एक जाट परिवार मे हुआ था।स्वाधीनता के समय उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने बरेली कि जेल से दो डायरी रूपी किताब भी लिखी। स्वतन्त्रता के पश्चात् वह राम मनोहर लोहिया के ग्रामीण सुधार आन्दोलन में लग गए। चौधरी चरण सिंह किसानों के नेता माने जाते रहे हैं।उनके द्वारा तैयार किया गया जमींदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था।
 
प्रतापगढ़
रिपोर्ट- गौरव तिवारी संवाददाता

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 23 दिसंबर:- समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर किसानों के मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर गोष्ठी के रूप में मनाई गयी। जयंती आयोजन की अध्यक्षता नि.जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व संचालन नि.जिलामहासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह भारत के किसान राजनेता एवं पाँचवें प्रधानमंत्री थे। चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। उनका जन्म एक जाट परिवार मे हुआ था।स्वाधीनता के समय उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने बरेली कि जेल से दो डायरी रूपी किताब भी लिखी। स्वतन्त्रता के पश्चात् वह राम मनोहर लोहिया के ग्रामीण सुधार आन्दोलन में लग गए। चौधरी चरण सिंह किसानों के नेता माने जाते रहे हैं।उनके द्वारा तैयार किया गया जमींदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था।एक जुलाई 1952 को यूपी में उनके बदौलत जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को अधिकार मिला। उन्होंने लेखापाल के पद का सृजन भी किया।किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया।सभी समाजवादी साथियों को उनके पदचिन्हों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

इस अवसर पर रानीगंज विधायक डाॅ.आर.के. वर्मा, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भईया राम पटेल, आशुतोष पाण्डेय,अहमद अली, प्यारेलाल खैरा, नरेंद्र पाल एडवोकेट, अश्वनी सोनी, विनय प्रताप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, विनय सिंह भोला, यशवर्धन सिंह, बृजेश यादव, डॉ.रामबहादुर पटेल, डॉ.शेरबहादुर यादव, अनिल यादव, सुधीर श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पटेल, राजेश पटेल, आजम राय, विवेक यादव, वाहिद खान, मिथलेश पाल, शम्स तबरेज, हरीश शुक्ला, अफसर खान, शिवाजीत सिंह, विनोद यादव, सिराजुल हक, संजय यादव, संजय सरोज, करोड़ीमल शर्मा, अख्तर अली, साजिद अली, प्रेम यादव, प्रमोद पटेल पूर्व मीडिया प्रभारी मनीष पाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।