प्रतापगढ़ के चिकित्सकों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

इस अवसर पर आईएमए के संरक्षक डॉक्टर ए० के० कुलश्रेष्ठ ने कहा आजादी के 75 वें वर्ष में मन रहे अमृत महोत्सव से हमारे राष्ट्र को मजबूती मिलेगी। 
 
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़ के चिकित्सकों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 6 जुलाई।

आईएमए के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव मनाने को जनपद के चिकित्सक भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। 

चिकित्सकों द्वारा अमृत महोत्सव मनाने की कड़ी में आज "आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन" की प्रतापगढ़ इकाई के तत्वाधान में जनपद के जाने माने चिकित्सकों ने नगर के शहीद उद्यान से भारत माता के जयकारे लगाते हाथ में तिरंगा लिए एक विशाल तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौराहे तक निकाली। 

इस अवसर पर आईएमए के संरक्षक डॉक्टर ए० के० कुलश्रेष्ठ ने कहा आजादी के 75 वें वर्ष में मन रहे अमृत महोत्सव से हमारे राष्ट्र को मजबूती मिलेगी। 

इस अवसर पर डॉक्टर सोने लाल पटेल मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ के प्राचार्य डॉक्टर आर्य  देश दीपक ने कहा की आज आजादी के 75 वें वर्ष को आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप  में मनाने का जो गौरव हमे प्राप्त हो रहा उस पर हम सबको गर्व है। 

इस अमृत महोत्सव के माध्यम से हम सब देश को आजाद कराने में अपने महापुरुषों और उनके कुर्बानियों को याद करेंगे। 

आईएमए के कोषाध्यक्ष डॉक्टर शिवमूर्ति लाल मौर्य ने कहा की आजादी के इस पर्व को हम सब चिकित्सक साथी हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। 

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले चकित्सको में प्रमुख रूप से डॉक्टर मनोज खत्री, डॉक्टर मनीष सिंह, डॉक्टर आर प्रसाद, डॉक्टर आर पी चौबे, डॉक्टर आर के सिंह, एमडॉक्टर राजेंद्र सिंह, डॉक्टर घनश्याम अग्रवाल, इंडियन डेंटल एसोसियेशन के प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉक्टर सुधाकर सिंह, अजय सिंह, डॉक्टर अनवर, डॉक्टर अनुराग मिश्र, डॉक्टर एकता द्विवेदी,हिमांशु त्रिपाठी,डॉक्टर अजय शुक्ल ,डॉक्टर विनय सिंह, डॉक्टर देवांशू ओझा, डीपीएम राजशेखर , भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गोकुल नाथ श्रीवास्तव  और रोटरी क्लब के पदाधिकारीगण आदि मौजूद रहे।