'जाणता राजा' महानाट्य के आयोजन के उपलक्ष्य में प्रतापगढ़ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

'जाणता राजा' महानाट्य के आयोजन के उपलक्ष्य में प्रतापगढ़ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 9 नवम्बर।
आयोजक संस्था 'सेवा भारती' के सदस्य विजय शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा हिंदवी स्वराज की स्थापना के 350 वर्ष पूरे होने पर देश भर में उनके जीवन पर आधारित इस महानाट्य का मंचन कराया जा रहा है।
जाणता राजा महानाट्य आयोजन समिति द्वारा प्रतापगढ़ में एक भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा एवं पावन खिंड माटी नमन का आयोजन किया गया।
यात्रा के पूर्व सेवा भारती के सदस्य श्री विजय शंकर चतुर्वेदी ने पावन खिंड माटी का अर्पण किया, जिसका विधिवत पूजन किया गया।
श्री विजय शंकर चतुर्वेदी जी ने सभा को संबोधित भी किया, उन्होंने शिवा जी महाराज के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया।
उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के द्वारा हिन्दवी साम्राज्य की स्थापना के ३५० वर्ष आगामी जून २०२४ में पूर्ण होने वाले हैं, इसी उपलक्ष्य में महानाट्य जाणता राजा का मंचन देश के विभिन्न नगरों में चल रहा है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ के 8 000 लोग
आगामी २४ नवंबर को काशी में उपरोक्त महानाट्य को देखने के लिए जानेवाले हैं।
अपने उद्बोधन में विजय शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि यह महाराज छत्रपति शिवा जी ही थे जिन्होंने हमारे देश की स्वतंत्रता की नींव रखी थी।
उद्बोधन के पश्चात रथ पर रखे गए पावन खिंड की मिट्टी से युक्त कलश का सभी ने पूजन किया| इसके पश्चात विशाल शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसका नागरिकों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के सचिव डॉ सौरभ पांडेय ने किया|
इस अवसर पर विभाग प्रचारक प्रवेश, विभाग संघचालक रमेश त्रिपाठी, जिला संचालक चिंतामणि द्विवेदी, नगर सहसंघचालक नितेश खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा आशीष श्रीवास्तव, सांसद संगम लाल गुप्त के अनुज और कार्यक्रम के सहसंयोजक दिनेश गुप्ता, सहसंयोजक शिव शंकर सिंह, जिला प्रचारक शिव प्रसाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूर्णांशु ओझा, गिरजा शंकर मिश्र, डॉ रंगनाथ शुक्ल, अनुराग मिश्रा, पूर्व महामंत्री अशोक मिश्र, आलोक गर्ग, सुनील दुबे, ओमप्रकाश पांडे गुड्डू, आलोक, देवानंद त्रिपाठी, डॉ शिवानी मातनहेलिया, रुचि केसरवानी, प्रमिला शुक्ल, पूनम इंसान, डीपी इंसान, राकेश त्रिवेदी, चंद्र प्रकाश पाल, विद्यासागर शुक्ल, रजत सक्सेना, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे|