प्रतापगढ़ में कांग्रेस द्वारा "जन संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे माननीय राजेश तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकाली गई "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" मणिपुर से चलकर मुम्बई तक लगभग 6700 km तक जाएगी l
 
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़ में कांग्रेस द्वारा "जन संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 24 जनवरी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे माननीय राजेश तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में निकाली गई "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" मणिपुर से चलकर मुम्बई तक लगभग 6700 km तक जाएगी l

राजेश तिवारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी एवम संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रतापगढ़ में 17,18 फ़रवरी 2024 को आ रही है l " भारत जोड़ो न्याय यात्रा" देश की जनता के लिए न्याय का हक दिलाने के लिए निकाली जा रही है।

श्री तिवारी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में 26 जनवरी से 30 जनवरी तक सभी ब्लॉकों पर ध्वजवंदन एवं "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" निकाली जाएगी, जो ब्लॉकों से प्रारंभ होकर जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी l 

उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस जन अपनी पूरी ताकत के साथ लग जाएं, जिससे "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" का भव्य स्वागत किया जा सके।

श्री तिवारी ने बताया कि इण्डिया गठबन्धन में कांग्रेस पार्टी को अमेठी, रायबरेली के साथ साथ प्रतापगढ़ की भी सीट मिलने की उम्मीद है, सीट किसी भी पार्टी को मिले आप सभी बूथ स्तर पर  संगठन को मजबूत करें।

प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा की राहुल गांधी जी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" का मुख्य उद्देश्य हमारी न्याय की लड़ाई के मुख्य 5 स्तम्भ है- 1- युवा न्याय, 2-भागीदारी न्याय, 3-नारी न्याय, 4-किसान न्याय, 5-श्रमिक न्याय।

उन्होंने कहा कि देश को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए जनता को उसकी भागीदारी मिलनी बहुत आवश्यक है।

प्रदेश सचिव करम चन्द्र बिंद ने कहा कि "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" को असम में बैरिकेड लगाकर रोकना, बार बार हमले करना, राहुल गांधी जी को मंदिर जाने से रोकना आदि दर्शाता है कि "न्याय यात्रा" को मिल रहे समर्थन से घबराई भाजपा डर और बौखलाहट में किसी भी हद तक जाने को तैयार है, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी जी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" का प्रतापगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि विभिन्न कमेटियों का गठन कर लिया गया है, और प्रतापगढ़ पहुंचने पर न्याय यात्रा का रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी बाट दी गई है।

जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव एवम पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ वी.के. सिंह, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष/कार्यालय प्रभारी वेदान्त तिवारी, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव राम लवट यादव, पट्टी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुनीता पटेल, संदीप त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, कुंडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी योगेश यादव, उपाध्यक्ष सलीम उल्ला राइन, डॉ.मुरली हरिजन, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष ज्योति कुमार तिवारी उर्फ गल्ली तिवारी, अवध राज यादव, नगर प्रभारी संजय इस्तियाक, राम यज्ञ चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष गौरा चरण सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष पट्टी सुभाष तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष आसपुर देवसरा विवेक पांडे, राजेन्द्र वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष शिवगढ़ आशीष तिवारी, मो दिलशाद, सुधीर तिवारी, दिलीप गौतम, मो यूसुफ, दीपक कुमार गौतम, अनवर हाशमी, मेराज अंसारी, आनंद पटेल,
मो.असलम, मोहम्मद जमाल, सूचना विभाग के जिलाध्यक्ष शिवम मिश्रा, राम धन यादव, मो.शमा.अनिल, सुरेश मिश्रा, मो असलम खान, अनिसुद्दीन, राजकुमार पटेल, संतोष कुमार शर्मा, जमाल अहमद, एजाज अहमद, मो.कलीम, रविन्द्र मौर्या, श्री राम वर्मा, बैजनाथ यादव, रमेश चन्द्र बरनवाल, अवनीश कुमार शुक्ला, गोविंद कुमार, लालबहादुर पटेल, कृपा शंकर वर्मा, पंकज त्रिपाठी, गुफरान, अनिल प्रताप मौर्य सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।