प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र से अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 
Pratapgarh

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 01 मार्च:- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में जनपद प्रतापगढ मे हुई अपराधिक वारदातो के अनावरण व सक्रिय अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे आज 01 मार्च को जनपद के थाना हथिगवां से उ०नि० सुधांशु सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र हथिगवां के नहर पुलिया, विसहिया के पास से मु०अ०सं० 256/22 धारा 399, 401, 411 भादवि में वांछित अभिुक्त रोहित सरोज पुत्र हरिशचन्द्र उर्फ चन्दा सरोज, नि० ग्राम उदईमिश्र का पुरवा, विसहिया थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 33/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। चार पहिया वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

आपराधिक इतिहास
01- मु०अ०सं० 33/23 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना हथिगवां प्रतापगढ।
02- मु०अ०सं० 317/22 धारा 457/380 भादवि थाना संग्रामगढ जनपद प्रतापगढ।
03- मु०अ०सं० 63/22 धारा 457/380 भादवि थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ।

बरामदगी
01- एक अदद चार पहिया वाहन इको स्पोर्ट यू०पी० 16 एएक्स 2715
02- एक अदद अवैध तमन्चा 12 बोर
03- एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।