प्रतापगढ़ में 'इण्डिया गठबंधन' की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी एवं संचालन आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने किया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

जिला कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन, प्रतापगढ़ में 'इण्डिया गठबंधन' की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 18 जनवरी।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी एवं संचालन आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने किया।

बैठक में इण्डिया गठबन्धन के साथियों ने अग्रिम कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किए।

सभी ने एक स्वर में कहा कि लोकतन्त्र बचाना है तो बीजेपी को हराना आवश्यक है।

बैठक में 'इण्डिया गठबन्धन' के बैनर तले चर्चा की गई कि आने वाले समय में "संविधान बचाओ आंदोलन" कार्यक्रम की शुरुवात की जाएगी।

निर्णय लिया गया कि जनपद की सभी  तहसीलों के सभी बाजारों में जनसभा कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा और घर घर जनता के बीच जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

'इण्डिया गठबंधन' की बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, समाजवादी पार्टी के सचिव रमेश पाठक एवं महेन्द्र कुमार दूबे, सीपीआई के जिलाध्यक्ष रामबरन सिंह, सीपीएम के जिलाध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, लोकदल के जिलाध्यक्ष आजाद अली "पप्पू", डॉ.नीरज त्रिपाठी, डॉ.प्रशान्त देव शुक्ला, महराजदीन यादव, वेदान्त तिवारी, विश्वास सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे l