नर्वदेश्वर महादेव मन्दिर का वार्षिकोत्सव संपन्न।

लच्छीपुर पाण्डेय का पुरवा रानीगंज स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर महादेव मन्दिर में जीर्णोद्धार व स्थापना वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

नर्वदेश्वर महादेव मन्दिर वार्षिकोत्सव संपन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 29 मार्च।

लच्छीपुर पाण्डेय का पुरवा रानीगंज स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर महादेव मन्दिर में जीर्णोद्धार व स्थापना वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर आज पुलिस महानिरीक्षक जुगुल किशोर त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ल, डी आई जी सी बी आई, अश्वनी दूबे जिला जज वाराणसी, देव कांत शुक्ल, अवनीश गौतम, मनोज तिवारी, सुभाष तिवारी, नंद प्रताप ओझा, आलोक द्विवेदी व विश्व दीपक त्रिपाठी, अपर जिला जज नीरज त्रिपाठी, सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रदीप शुक्ल, सी जे एम व सूर्य कांत त्रिपाठी एस एस पी वाराणसी की गरिमामय उपस्थिति रही। 

साथ ही स्थानीय पूर्व विधायक धीरज ओझा व उनके सैकड़ों कार्यकर्ता जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्ति शिक्षक अधिवक्ता पत्रकार आरोग्य भारती के चिकित्सक गण की उपस्थिति रही।

नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पर मनाए जा रहे वार्षिकोत्सव को ऊंचाई प्रदान करने के लिए मिश्र बंधुओं द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के आयोजक अपर जिला जज वाराणसी राकेश पांडे एवं नर्वदेश्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकित पांडे सहित  सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता आशीष पांडे, मनीष पांडे,  राहुल पांडे, रोहित पांडे, शिवम पांडे, शिवांश पांडे, उत्कर्ष पांडे आदि उपस्थित रहे।