जंतर मंतर पर आन्दोलनरत महिला पहलवानों के साथ पुलिस बर्बरता के विरुद्ध कांग्रेस जनों का कैंडल मार्च।

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ ने केंद्र सरकार के खिलाफ अंबेडकर चौराहे पर नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला l  
 
ग्लोबल भारत न्यूज

जंतर मंतर पर आन्दोलनरत महिला पहलवानों के साथ पुलिस बर्बरता के विरुद्ध कांग्रेस जनों का कैंडल मार्च।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 29 मई।

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ ने केंद्र सरकार के खिलाफ अंबेडकर चौराहे पर नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया l  

जन्तर मंतर पर महिला पहलवानों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से संसद की ओर अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ने पर  बहादुर बेटियों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा जोर जबरजस्ती के साथ ही लाठी चार्ज भी किया गया। 

उसके बाद गिरफ्तार कर उन्हें अलग अलग थानों में बन्द किया गया। बाद में उन सभी बेटियों के ऊपर एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया l 

उन बहादुर बेटियों के समर्थन में आज सरकार के खिलाफ अंबेडकर चौराहे पर नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करना अत्यन्त निन्दनीय है। महिला पहलवानों की आवाज़ को दबाया जा रहा है l भाजपा की सरकार में अपनी आवाज को उठाना भी गुनाह हो गया है l

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार के सह पर दिल्ली पुलिस द्वारा देश के लिए मेडल लाने वाली बहादुर बेटियों के ऊपर लाठी चार्ज फिर गिरफ्तार कर अलग अलग थानों में रखकर उन्ही के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना लोकतन्त्र की हत्या है और अब जंतर मंतर से टेंट हटाकर धरने की इजाजत भी नहीं दी जा रही है l 

नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही के चलते रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं जा रही है जो कि निन्दनीय है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप ने कहा कि महिला पहलवानों के समर्थन में हम मांग करते है कि जल्द से जल्द WFI के अध्यक्ष एवम् सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। जांच होने तक उनको तत्काल सभी पदों से हटाया जाए, अन्यथा हम सभी कांग्रेसजन पूरे देश में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

कैंडिल मार्च में मुख्य रूप पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंग प्रकाश मिश्रा, पी सी सी सदस्य रोहित कुमार शुक्ला, पीसीसी सदस्य डॉ प्रशांत देव शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी वेदांत तिवारी, मो.जावेद, प्रेम शंकर द्विवेदी, विजय शंकर त्रिपाठी, मो युनुस, अभय प्रताप सिंह, सलीम उल्ला, बबलू, डॉ.अजय सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मनीष सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष सड़वा मोनू मिश्रा, विकास शुक्ला, शहजाद, अजय मौर्य, सलमान खान, मो.हुजैफ,गल्ली तिवारी, मकरंद शुक्ला, दानिश माबूद, मो वसीम, प्रमोद मिश्रा,राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, अश्वनी उपाध्याय, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष उत्सव भूषण पाल, राम धन यादव, जमुना प्रसाद पांडेय, राजन पांडेय, अजित सिंह, बबलू पांडेय, विनय सिंह, संजय पांडेय, विश्वास सिंह आदि उपस्थित रहे।