ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति हेतु कैंडल मार्च।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी ने कहा कि दार्जिलिंग में सुबह 8:55 बजे एक मालगाड़ी ट्रेन ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 15 लोगों की मौत और 60 लोगो के घायल होने की सूचना दी है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज


ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति हेतु कैंडल मार्च।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय 
राज्य संवाददाता 
ग्लोबल भारत न्यूज 

प्रतापगढ़, 17 जून।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा० नीरज त्रिपाठी ने कहा कि दार्जिलिंग में सुबह 8:55 बजे एक मालगाड़ी ट्रेन ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 15 लोगों की मौत और 60 लोगो के घायल होने की सूचना दी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में ट्रेन हादसे में जान गवाने वाले यात्रियों के आत्मा के शान्ति हेतु अंबेडकर चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l 

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि इन 10 वर्षो में कई ट्रेन हादसा हुआ लेकिन इस सरकार में कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नही है l हादसा होने पर पिछली सरकारों में मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है l 
श्री त्रिपाठी ने मांग किया कि जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाय और रेलमंत्री को नैतिकता के आधार पर स्तीफा देना चाहिए l 

त्रिपाठी ने ट्रेन हादसे में मृतक के परिजनों को 50-50 लाख तथा घायलों को 25-25 लाख रुपए दिए जाने कि मांग किया।

कैंडिल मार्च में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.वी.के.सिंह, काशी नारायन मिश्रा, पी सी सी सदस्य डॉ.प्रशान्त देव शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर द्विवेदी, विजय शंकर त्रिपाठी, डॉ.अजय सिंह,सुधीर तिवारी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नफीस खान, फिरोज खान, आशीष शुक्ला, सुरेश मिश्रा, विजय प्रताप त्रिपाठी, के.के.शुक्ला, राधेश्याम दूबे, मो.वसीम, विश्वास सिंह, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, देवमणि पाण्डेय, रियाज सुल्तान, नौशाद,ज्ञान, आलम, मो.सईद, जावेद,साहिल आदि उपस्थित रहे।