प्रतापगढ़ पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत

मां बेल्हा देवीं का आशीर्वाद लेकर कहा की माँ की कृपा से प्रतापगढ में आंवला आज पूरे देश की पहचान।। कांग्रेस और बसपा, सपा पर निशाना साधते हुए कहा की बुआ-बबुआ की जोड़ी ने आँवला ही नही विकास की रफ्तार को रोक दिया था। बेटी बहु सुरक्षित नही थी। एटीएल के पार्क पर इंड्रस्ट्रिल एरिया बनाया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस और राम वन गमन मार्ग इसी प्रतापगढ की धरती से होकर जा रही है।
 
Yogi Adityanath
मंच से गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- कहा पहले युवाओ को हाथों में तमंचा पहुंचाया जाता था, हमारी सरकार ने टेबलेट देकर नई तकनीक से जोड़ा।

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

प्रतापगढ़, 01 मई:- प्रतापगढ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत। सीएम योगी शहर के जीआइसी मैदान में निकाय चुनाव के मद्देनजर जनसभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरि प्रताप सिंह समेत नगर पंचायत के सभी प्रत्याशियो को जिताने का अपील किया। मंच से अपने उद्बोधन के दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा की गैर भाजपाई सरकार में गुंडों, माफियाओं के बोल बाला था लेकिन गुंडे थर-थर कांप रहे है। उन्होंने मंच से संबोधन के दौरान कहा कीं आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है और इसकी निरन्तरता बनी रही इसके लिए जरूरी है की शहर में भी भाजपा के पार्षद और अध्यक्ष निर्वाचित हो जिससे नगरीय क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हों सके।

मंच से गरजे मुख्यमंत्री- अपने संबोधन के पूर्व मुख्यमंत्री ने मां बेल्हा देवीं का आशीर्वाद लेकर कहा की माँ की कृपा से प्रतापगढ में आंवला आज पूरे देश की पहचान।। कांग्रेस और बसपा, सपा पर निशाना साधते हुए कहा की बुआ-बबुआ की जोड़ी ने आँवला ही नही विकास की रफ्तार को रोक दिया था। बेटी बहु सुरक्षित नही थी। एटीएल के पार्क पर इंड्रस्ट्रिल एरिया बनाया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेस और राम वन गमन मार्ग इसी प्रतापगढ की धरती से होकर जा रही है। बाई पास के विस्तार को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने आगे कहा की वैश्विक मंच पर प्रतापगढ को पहचान दिलाने वाला आँवला वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट के तहद आज आँवला किसानों को रोजगार दे रहा है। आज प्रत्येक गांव में बिजली, पानी की व्यबस्था है। सपा बसपा और कांग्रेज़ ने युवाओ को तमंचा पहुंचाया था हमारी सरकार ने उनके हाथों में टेबलेट देकर नई तकनीक से जोड़ा। पहले नगरी शहरों में शोहदों का आतंक था आज सेफ सिटी बन गई है। पहले व्यापरी से रंगदारी मांगी जाती था और आज माफिया को गले मे तख्ती लटका कर चलना पड़ रहा है। डबल इंजन की सरकार तुष्टीकरण नही बल्कि सभी का सशक्तिकरण किया है। नगर निकाय चुनाव जनता को बुनियादी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। हमारा शहर सुंदर और सुरक्षित हो, जल निकासी,पानी निकालने की व्यवस्था हो इसके लिए निकाय चुनाव में डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए। इसलिए भाजपा को वोट दे।