प्रतापगढ़ के दिवंगत कांग्रेस नेता की स्मृति में शोक सभा का आयोजन।

जिला कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन, अम्बेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ में कांग्रेस नेता स्व.जमुना पाण्डेय की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़ के दिवंगत कांग्रेस नेता की स्मृति में शोक सभा का आयोजन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 11 नवम्बर।

जिला कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन, अम्बेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ में कांग्रेस नेता स्व.जमुना पाण्डेय की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी एवम संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया।

अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी ने कहा कि स्व.जमुना प्रसाद पाण्डेय जी का स्वभाव बहुत ही सरल और सहज था। इसके साथ साथ वह बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे‌। उनका इतनी जल्दी जाना प्रतापगढ़ कांग्रेस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

पी.सी.सी सदस्य डॉ. प्रशान्त देव शुक्ला ने कहा कि स्व० जमुना प्रसाद पाण्डेय जी कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। हमेशा कांग्रेस के लिए जिए, कांग्रेस के लिए लड़े और कांग्रेस में ही रहते हुए ही चल बसे।

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्व० जमुना प्रसाद पाण्डेय जी खुश दिल मिजाज एवम नेक दिल इंसान थे। उनके द्वारा गरीबों के लिए किए गए नेक कार्यों को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

संचालन कर रहे नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि स्व.जमुना प्रसाद पाण्डेय जी खांटी कांग्रेसी थे। उनसे ज्यादा धर्यवान व्यक्ति मिलना मुश्किल है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया कि  स्व.जमुना प्रसाद पाण्डेय जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.वी.के.सिंह, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष/कार्यालय प्रभारी वेदान्त तिवारी, अब्दुल माबूद, राम रतन तिवारी, लल्लन सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ला, राम अवध यादव, उमेश तिवारी, बेलाल अहमद, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, अजीत सिंह, विश्वास सिंह, रामू पाण्डेय, संजय इश्तियाक,सुभाष चंद्र, अभय किशोर त्रिपाठी जी ने सम्बोधित किया।