राहुल गांधी जी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" को प्रतापगढ़ जनपद में मिली सफलता को लेकर कांग्रेसी गदगद।

जनपद मुख्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में जिले में आई "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" में राहुल गांधी के द्वारा युवाओं की हौसला अफजाई को लेकर प्रसन्नता जताई गई।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

राहुल गांधी जी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" को प्रतापगढ़ जनपद में मिली सफलता को लेकर कांग्रेसी गदगद।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता 
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 23 फरवरी।

जनपद मुख्यालय पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में जिले में आई "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" में राहुल गांधी के द्वारा युवाओं की हौसला अफजाई को लेकर प्रसन्नता जताई गई।

राहुल गांधी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी वा यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के संघर्षों और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में कड़ी मेहनत को जिस तरीके से सराहा उससे प्रतापगढ़ के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रसन्न देखे जा रहे हैं l 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व में जिस तरह से "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" को प्रदेशवासियों खास करके युवा वर्ग का समर्थन मिल रहा है उससे यह साफ जाहिर है कि लोकसभा चुनाव में युवाओं का लगाव कांग्रेस के प्रति और बढ़ेगा।

राहुल गांधी के स्वागत में भारी तादाद में भगवा चुंगी चौराहा पर अपने समर्थको के साथ शामिल हुए यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी पर जब राहुल गांधी जी की नज़र पड़ी तो तुरंत सीआरपीएफ के सिक्योरिटी ऑफिसर से बोले कि नीरज को बुलाओ और जब डॉ.नीरज त्रिपाठी गाड़ी के पास पहुंचे तो अपना हाथ देकर डॉ.नीरज को गाड़ी पर चढ़ाए और उनके संघर्षों को सराहा।

कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी जी एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना जी के नेतृत्व में "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के पांच न्याय के बिंदुओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक का संचालन यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नफीस खान किया। बैठक में मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, सदर विधानसभा के अध्यक्ष अंकित पांडेय, रानीगंज विधानसभा अध्यक्ष जावेद खान, रामपुर खास के विधानसभा अध्यक्ष अभिनव शुक्ला, पट्टी विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह, सलमान खान, विकास शुक्ला, शुभम शुक्ला, आशुतोष तिवारी, मनीष सिंह, अभिषेक मिश्रा, विनय मिश्रा, प्रधान मुज्जमिल हुसैन सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।