प्रतापगढ़ जनपद में आगमन पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सभी जिला/नगर, ब्लॉक व न्यायपंचायत पदाधिकारी सहित सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व पदाधिकारी लोकसभा चुनाव में जुट जाएं।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़ जनपद में प्रथम आगमन पर कांग्रेस के
प्रदेश महासचिव मुकुन्द तिवारी का स्वागत किया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 1 मई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सभी जिला/नगर, ब्लॉक व न्यायपंचायत पदाधिकारी सहित सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व पदाधिकारी लोकसभा चुनाव में जुट जाएं।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(एआईसीसी) के राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उ.प्र. परम आदरणीय श्री अविनाश पाण्डे जी एवम राष्ट्रीय सचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ मा. राजेश तिवारी जी 04 मई को दिन में 1:00 बजे इण्डिया गठबन्धन के संयुक्त प्रत्याशी डॉ.एस.पी सिंह पटेल जी के समर्थन में स्थानीय "शैल श्याम पैलेस" में संगठन की एक बैठक में शरीक होंगे l 

महासचिव अविनाश पांडेय जी संगठनात्मक बैठक के साथ साथ कांग्रेस पार्टी एवम सामाजवादी पार्टी के बीच समन्वय बैठक को भी संबोधित करेगे l
        
उन्होंने कहा कि बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकसभा कोऑर्डिनेटर श्री संजय तिवारी जी,  प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मकसूद खान जी, महासचिव श्री मुकुंद तिवारी जी एवम प्रदेश सचिव श्री राकेश मौर्या जी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक को सफल बनाने के उद्देश्य से आज जिला अध्यक्ष डॉ0नीरज तिवारी की अध्यक्षता में सभी सम्मानित लोकसभा चुनाव हेतु नवनियुक्त विधानसभा प्रभारीगण, ब्लॉक प्रभारीगण पूर्व विधानसभा प्रत्याशीगण, नगर पालिका एवम नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशीगण, पी.सी.सी सदस्य गण, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष गण, जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारीगण, नगर कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्ष गण एवम पदाधिकारी गण, सभी फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्षगण उनकी कमेटी, विभाग एवम प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा भवन पर सम्पन्न हुई, जिसमें उ0प्र0कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रतापगढ़ प्रभारी श्री मुकुन्द तिवारी जी व मा0सांसद प्रमोद तिवारी जी के प्रतिनिधि श्री भगवती प्रसाद तिवारी जी भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि चुनाव शुरू हो चुके हैं, हम सभी को मिलकर पूरी ताकत व मजबूती से काम करना होगा।
         
बैठक में नगर अध्यक्ष इरफान अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, पीसीसी सदस्य डॉ0 प्रशांत देव शुक्ल, मा0प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, श्रीमती सुनीता सिंह पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरोज कश्यप, सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, राम रतन तिवारी, आशुतोष तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, प्रवीण द्विवेदी, सुरेश मिश्र, सुधीर तिवारी, विजय शंकर तिवारी, डॉ0अजय सिंह, इन्द्रानंद तिवारी, दृगपाल यादव, राम कृपाल पासी, डॉ0अमिताभ शुक्ल, लालजी यादव, छोटे लाल सरोज, रामबोध शुक्ल, श्याम शंकर तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, अभय तिवारी, रामू पांडेय, मो0आफाक, सोनी तिवारी, नफीस खान, सलीम उल्ला, जावेद, बेलाल, असीस शुक्ला सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।