जम्मू में शहीद जवानों को कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

जम्मू में शहीद जवानों को कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 16 सितम्बर।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा० लालजी त्रिपाठी के नेतृत्व में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला और तत्पश्चात 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी जी के नेतृत्व में अम्बेडकर चौराहे पर कांग्रेसजनों ने जम्मू कश्मीर में वीर शहीदो कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक, डी एस पी हुमायूं भट, और रायफल मैन रवि कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
जिला अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी व यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी उन सभी अमर शहीदों को नमन करते है, यह देश उन वीर अमर शहीदों का हमेशा कर्जदार रहेगा l
उन्होंने कहा कि दुख की बात है, जब देश उन वीरों की शहादत पर गमगीन था तब देश के प्रधानमंत्री भाजपा कार्यालय में अपना स्वागत करवा रहे थे। देश भाजपा के ऐसे कृत्यों को कभी भी माफ नही करेगा।
श्रद्धांजली व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष इरफान अली, पी सी सी सदस्य डॉ.प्रशांत देव शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, आशुतोष तिवारी, राम रतन तिवारी, डॉ.अजय सिंह, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दानिश माबूद, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मकरंद शुक्ला, राम शिरोमणि वर्मा, अवध राज यादव, फतेह बहादुर सिंह, उमेश तिवारी, अजीत सिंह, विश्वास सिंह, शाजीदा, शाहिना, रविन्द्र सिंह, बेलाल अहमद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।