कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने प्रतापगढ़ में लोकसभा चुनाव की समन्वय बैठक को सम्बोधित किया।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकसभा कोऑर्डिनेटर संजय तिवारी,  प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, महासचिव मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, प्रदेश सचिव राकेश मौर्या, पूर्व विधायक नागेन्द्र यादव 'मुन्ना' आदि मौजूद रहे।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय ने प्रतापगढ़ में लोकसभा चुनाव की समन्वय बैठक को सम्बोधित किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 4 मई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकसभा कोऑर्डिनेटर संजय तिवारी,  प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, महासचिव मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, प्रदेश सचिव राकेश मौर्या, पूर्व विधायक नागेन्द्र यादव 'मुन्ना' आदि मौजूद रहे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(एआईसीसी) के राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उ.प्र. श्री अविनाश पाण्डे एवम राष्ट्रीय सचिव, पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ मा. राजेश तिवारी जी आज इण्डिया गठबन्धन के संयुक्त प्रत्याशी डॉ.एस.पी सिंह पटेल जी के समर्थन में स्थानीय "शैल श्याम पैलेस" में संगठन की एक बैठक में शरीक हुए l 

महासचिव अविनाश पांडेय ने संगठनात्मक बैठक के साथ साथ कांग्रेस पार्टी एवम सामाजवादी पार्टी के बीच समन्यवय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मा0राहुल गांधी, अखिलेश यादव जी, अरविंद केजरीवाल जी, तेजश्वी यादव आदि ने  राष्ट्रीय स्तर पर जो समन्वय बनाया है, वही समन्वय हमें जनपद से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है l उन्होंने कहा कि इस चुनाव में परिवर्तन की बयार बह रही है।
        
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ0नीरज तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया तथा नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए गठबंधन व समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ0एस0पी0सिंह पटेल को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक का संचालन जिला सचिव सुरेश मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में इंडिया गठबंधन व समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ0एस0पी0सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार में सभी वर्ग परेशान है, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र व देश बचाने के साथ ही संविधान बचाने का समय आ गया है। 

उन्होंने आह्वान किया कि सभी इंडिया गठबंधन के साथी गांव- गांव, घर- घर जाकर लोगों से वोट करने की अपील करें। 
        
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारीगण, ब्लॉक प्रभारीगण पूर्व विधानसभा प्रत्याशीगण, नगर पालिका एवम नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशीगण, पी.सी.सी सदस्य गण, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष गण, जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारीगण, नगर कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्ष गण एवम पदाधिकारी गण, सभी फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्षगण उनकी कमेटी, विभाग एवम प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, उ0प्र0कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रतापगढ़ प्रभारी श्री मुकुन्द तिवारी जी व मा0सांसद प्रमोद तिवारी जी के प्रतिनिधि श्री भगवती प्रसाद तिवारी, पूर्व अध्यक्ष डॉ0 लालजी त्रिपाठी, बृजेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के उपरांत जानकारी हुई कि पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र का अभी- अभी देहावसान हो गया। इस सूचना पर सभी ने दो मिनट मौन खड़े होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धाञ्जलि अर्पित की और परिवारी जनों को इस अपार दुःख को सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
         
बैठक में नगर अध्यक्ष इरफान अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, पीसीसी सदस्य डॉ0 प्रशांत देव शुक्ल, मा0प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, श्रीमती सुनीता सिंह पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरोज कश्यप, सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, राम रतन तिवारी, आशुतोष तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, प्रवीण द्विवेदी, सुरेश मिश्र, सुधीर तिवारी, विजय शंकर तिवारी, डॉ0अजय सिंह, इन्द्रानंद तिवारी, दृगपाल यादव, राम कृपाल पासी, डॉ0अमिताभ शुक्ल, लालजी यादव, छोटे लाल सरोज, रामबोध शुक्ल, श्याम शंकर तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, अभय तिवारी, रामू पांडेय, मो0आफाक, सोनी तिवारी, नफीस खान, सलीम उल्ला, जावेद, बेलाल, असीस शुक्ला, राम लवट यादव, प्रशांत सिंह 'प्रिंशू', मौलाना वाहिद, नफीस खान, उत्सव भूषण पाल, मो0 हुजैफ, दानिश माबूद, मकरंद शुक्ल, समाजवादी पार्टी के  महा सचिव अब्दुल कादिर जिलानी, उपाध्यक्ष शेर बहादुर यादव, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, राजेन्द्र वर्मा, शिवम मिश्रा, महेंद्र भान सिंह, अशोक सिंह, विजय प्रताप त्रिपाठी, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जावेद अहमद खान, संजय शुक्ला, अमिताभ शुक्ला, बिंदेश्वरी पटेल, सुरेंद्र सिंह उर्फ ददन सिंह सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।