सीपीआई जिला काउंसिल की बैठक प्रतापगढ़ में सम्पन्न।

जिला कलेक्ट्रेट में ट्रेजरी ऑफिस के बगल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल प्रतापगढ़ की बैठक वरिष्ठ मजदूर नेता साथी वी पी त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
 
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

सीपीआई जिला काउंसिल की बैठक प्रतापगढ़ में सम्पन्न।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 5 मार्च।

जिला कलेक्ट्रेट में ट्रेजरी ऑफिस के बगल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल प्रतापगढ़ की बैठक वरिष्ठ मजदूर नेता साथी वी पी त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 

बैठक में राज्य पर्यवेक्षक के रूप में कामरेड कल्पनाथ गुप्ता सदस्य राज्य कार्यकारिणी रहे। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्टी के राज्य परिषद के सदस्य हेमंत नंदन ओझा, जिला मंत्री रामबरन सिंह, मंत्रिपरिषद सदस्य राजमणि पांडे, शहर मंत्री विवेकानंद श्रीवास्तव, विनोद सुमन, हरी राज यादव, किसान सभा के अध्यक्ष कमरुद्दीन, अभय राज सिंह, चंद्रभान सिंह, पूर्व प्रधान जितेंद्र कुमार पांडे, महारानी दिन विश्वकर्मा, रामदुलार यादव, पूर्व अधिकारी सहकारिता विभाग महाबली मौर्य, सेवानिवृत्त अधिकारी शालू देवी, भोली देवी, मजदूर नेता राघवेंद्र कुमार मिश्र, राम प्रताप विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार पटेल, जितेंद्र बहादुर सिंह, मोहन सिंह, विश्वजीत सिंह, इस्माइल खान, अमरपाल यादव, नागेंद्र बहादुर यादव, डॉक्टर एस बी भट्ट, अशोक पाल एडवोकेट मोहम्मद रशीद आदि 31 जिला काउंसिल सदस्य और ब्रांच मंत्री उपस्थित रहे।