शनिवार को ग्यारह बजे दिन जेठवारा क्षेत्र में आगमन होगा डिप्टी सी.एम केशव प्रसाद मौर्य का।

उप मुख्यमंत्री का आगमन कैलीफोर्निया से आए धर्माचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय के आमंत्रण पर हो रहा है, जो अपने गांव विरसिंहपुर जेठवारा में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व० अशोक सिंहल की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

शनिवार को ग्यारह बजे दिन जेठवारा क्षेत्र में आगमन होगा डिप्टी सी.एम केशव प्रसाद मौर्य का।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 1 नवम्बर।

उप मुख्यमंत्री का आगमन कैलीफोर्निया से आए धर्माचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय के आमंत्रण पर हो रहा है, जो अपने गांव विरसिंहपुर जेठवारा में विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व० अशोक सिंहल की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं।

धर्माचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय कैलिफोर्निया के आस्टिन में शिव दुर्गा शक्ति धाम के पीठाधीश्वर हैं, और इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिका से पधारे हैं।

उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम के गांव पहुंचते ही उनके पिताजी पूर्व कैप्टन बालकृष्ण पाण्डेय उनका स्वागत करेंगे।

धर्माचार्य ने मीडिया को बताया कि परिजनों से भेंट मुलाकात व मंदिर में पूजन अर्चन करने के बाद श्री मौर्या विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल की मूर्ति अनावरण करेंगे।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिनांक 02 दिसम्बर 2023 को लखनऊ से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीपैड वीरसिंहपुर मानधाता जेठवारा आयेगें। 

विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्वान्ह 11.40 बजे उप मुख्यमंत्री ग्राम पूरेनन्दा (वीरसिंहपुर) जेठवारा जायेगें, जहां पर वह श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। तदोपरान्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेगें एवं उसके उपरान्त स्थानीय योजनानुसार अन्य कार्यक्रम/स्थलीय निरीक्षण करेगें। 

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपरान्ह 1.05 बजे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या हेलीपैड वीरसिंहपुर मानधाता जेठवारा आयेगें एवं राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिये प्रस्थान करेगें।