राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी का प्रतापगढ़ नगर आगमन के दौरान भव्य स्वागत।

इस दौरान प्रमोद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी विधानसभा सीट से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत से INDIA गठबन्धन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज


राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी का प्रतापगढ़ नगर आगमन के दौरान भव्य स्वागत।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 9 सितम्बर।

इस दौरान प्रमोद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी विधानसभा सीट से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत से INDIA गठबन्धन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुर्भाग्य से भारत और इण्डिया का विवाद पैदा करके जग हंसाई का पात्र बन गई है, वास्तव में भारत और इण्डिया एक है।

उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव के साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित मीरजापुर, बरेली और जालौन समेत कई जिलों में भी जिला पंचायत सदस्य के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा को पराजित कर INDIA ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 

विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केरल में पुथुप्पल्ली विधानसभा सीट पर कांग्रेस के चाण्डी ओमन की जीत के साथ कई प्रदेशों में भी हुए उपचुनाव में INDIA की बढ़त से कार्यकर्त्ता एवम् नेता गदगद हैं।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के परिणाम से भारत के कोने कोने में मोहब्बत की दुकान खुल चुकी है l अब वह दिन दूर नहीं है जब 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता जनार्दन यानी भारत द्वारा INDIA में मोहब्बत की दुकान खोली जाएगी l

श्री तिवारी जी ने कहा कि भारत ने INDIA को जिताने की शुरुवात कर दी है और गठबन्धन से मोदी सरकार की नींद उड़ गई है।

इसके पूर्व शैल श्याम पैलेस पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए माला पहनाकर प्रमोद तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पण्डित श्याम किशोर शुक्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ लाल जी त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य डॉ प्रशांत देव शुक्ला, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी, आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा, मौलाना वाहिद, डॉ.वीके सिंह, राम लवट यादव, प्रमुख सांगीपुर अशोक सिंह बबलू, लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सन्तोष दिवेदी, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, सेवादल अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष दानिश माबूद, गल्ली तिवारी, राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, अजय सिंह, मो हुजैफ, अशुतोष तिवारी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष उत्सव भूषण पाल, विश्वास सिंह, संजय, इस्तियाक, मोहम्मद रियाज, फतेह बहादुर सिंह, जमुना पांडेय, डॉ. प्रदीप दिवेदी, अशुतोष तिवारी, मो.हुजैफ, मो दिलशाद, सलमान ख़ान, देवमणि पांडेय, कमलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।