राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत।

डिप्टी लीडर राज्यसभा प्रमोद तिवारी के एक दिवसीय प्रतापगढ़ नगर आगमन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 29 दिसम्बर।

डिप्टी लीडर राज्यसभा प्रमोद तिवारी के एक दिवसीय प्रतापगढ़ नगर आगमन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात् कांग्रेस नेता ने पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा के आपरेशन होने की सूचना पर संजीवनी हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हाल चाल जाना और शीघ्र स्वास्थ लाभ हेतु ईश्वर से प्रार्थना किए।

इसके बाद पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह जी के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर उनके सदर मोड़ स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए।

उसके उपरान्त राज्य सभा सांसद ने पट्टी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ चुके स्व.अजीत प्रताप सिंह उर्फ मदन सिंह जी के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पण्डित श्याम किशोर शुक्ला, प्रतिनिधि भगौती प्रसाद तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ लाल जी त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष इरफान अली, पीसीसी सदस्य डॉ प्रशांत देव शुक्ला, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी, कार्यालय प्रभारी/कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, प्रमुख सांगीपुर अशोक सिंह बबलू, लालगंज ब्लॉक प्रमुख अमित प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, मो हुजैफ, अशुतोष तिवारी, विश्वास सिंह, संजय इस्तियाक, बेलाल अहमद, जावेद अहमद, सलमान ख़ान, देवमणि पांडेय आदि उपस्थित रहे।