जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने पण्डित बृजेश मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष मा0 प्रमोद तिवारी जी के समधी व सी0एल0पी0 लीडर मा0 आराधना मिश्रा (मोना) जी के ससुर अम्बालिका इंस्टिट्यूट के संस्थापक पं0बृजेश चंद्र मिश्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने पण्डित बृजेश मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 16 मई।

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष मा0 प्रमोद तिवारी जी के समधी व सी0एल0पी0 लीडर मा0 आराधना मिश्रा (मोना) जी के ससुर अम्बालिका इंस्टिट्यूट के संस्थापक पं0बृजेश चंद्र मिश्र के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उनका गंभीर बीमारी के चलते आज मेदांता हॉस्पिटल में देहांत हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ में आज जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धाञ्जलि अर्पित की व दो मिनट मौन खड़े होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से डा0वी0के0सिंह, महेंद्र शुक्ल, वेदांत तिवारी, अभय तिवारी, राम रतन तिवारी, मनीष सिंह,सुधीर तिवारी, मकरंद शुक्ल, उत्सव भूषण पाल, आशुतोष तिवारी, नूर आलम, सलमान खान, राम धन यादव सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।