जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

इसके उपरान्त एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इरफान अली ने किया।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 8 दिसम्बर।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी जी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (प्रशासनिक अधिकारी) को सौंपा गया।

इसके उपरान्त एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इरफान अली ने किया।

अध्यक्षता कर रहे डॉ.नीरज त्रिपाठी ने 
कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की उदासीनता एवं अव्यवस्था के चलते प्रदेश में किसानों को बुआई के इस मौसम में सुबह से शाम तक भूखे प्यासे खाद्य वितरण केंद्रों पर लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि लम्बी प्रतीक्षा के बाद भी डी.ए.पी खाद नहीं मिल पा रही है और डी.ए.पी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। खाद न मिल पाने के कारण किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण किसान बदहाल एवं परेशान हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.वी.के.सिंह जी ने कहा कि कुंभकरणी नींद में सोई प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के दुख दर्द को समझने को तैयार नहीं है और ऐसे में यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो हम कांग्रेसजन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

संचालन कर रहे नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को डी.ए.पी खाद जल्द से जल्द उपलब्ध कराए अन्यथा हम कांग्रेसजन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने में मुख्य रूप से कार्यालय प्रभारी/कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महासचिव आशुतोष तिवारी, दानिश माबूद, हरिश चन्द्र सरोज, इंद्रानंद तिवारी, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, मोहम्मद जावेद, बेलाल अहमद, राम अवध यादव, यश शर्मा,सुधीर तिवारी, योगेश यादव,सुभाष तिवारी, मोहम्मद यूसुफ, पृथ्वी राज गौतम, राम धन यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।