धूमधाम से मनाई गई डाकटर हैनिमैन जयंती।

विश्व होम्योपैथी दिवस और महात्मा डाक्टर सैमुअल हैनिमैन के जन्मदिवस के अवसर पर जेआरएस गार्डन जोगापुर में होम्योपैथी दिवस और डाक्टर सैमुअल हैनिमैन की 269वीं जयंती   हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

धूमधाम से मनाई गई डाकटर हैनिमैन जयंती।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 11 अप्रैल।

विश्व होम्योपैथी दिवस और महात्मा डाक्टर सैमुअल हैनिमैन के जन्मदिवस के अवसर पर जेआरएस गार्डन जोगापुर में होम्योपैथी दिवस और डाक्टर सैमुअल हैनिमैन की 269वीं जयंती   हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

होम्योपैथी दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर बी पी सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. बी के सिंह और सञ्चालन डॉ सिमरन उपाध्याय ने किया  

कार्यक्रम की शुरुआत में महात्मा डाक्टर हैनिमैन सैमुएल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर  श्रद्धांजलि दी गई। 

इस अवसर पर होमियोपैथी की वर्तमान स्थिति तथा इसके भविष्य पर विस्तार से चर्चा की गई। 

डॉक्टर एचपी सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि पूरे विश्व में होम्योपैथिक चिकित्सा की तरफ रुझान बढ़ा है। मॉडर्न पैथी की जगह अब आयुष का वर्चस्व होने वाला है। इस बात को सरकार भी समझ चुकी है।  

इस अवसर पर   डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव और डॉक्टर बी त्रिपाठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।  

डॉक्टर संजय पाल ने महात्मा हैनिमैन के वैज्ञानिक शोधों के बारे में विस्तार से  बताया। 

डॉक्टर उत्कर्ष ने होम्योपैथी दवाओं के कार्य करने के बारे में चर्चा की और डॉक्टर राजेश्वर प्रीतम उपाध्याय ने  होम्योपैथी के इतिहास और भारत में इसके विकास के  बारे में  विस्तार से चर्चा किया।

डॉ सुनील ने होम्योपैथी के संघर्ष के बारे बात करते हुए आम जनमानस तक होम्योपैथिक कैसे पहुंचाई जाए इस बारे में बात की।   

डॉक्टर बी त्रिपाठी एवं डॉ बी के सिंह ने होम्योपैथिक के संघर्ष के लिए जेल जाने तक आंदोलन करने की यादें साझा किया।

सभी चिकित्सकों ने इस अवसर पर एक स्वर में  महात्मा डाक्टर सैमुअल हैनिमैन की मूर्ति शहर में किसी चौराहे या कंपनी बाग में स्थापित करने की मांग किया।

कार्यक्रम में डॉक्टर बी के सिंह, डॉक्टर बीपी सिंह, डॉक्टर बी डी त्रिपाठी, डॉक्टर एचपी सिंह, डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव, डॉक्टर अनिल खरे, डॉक्टर सुभाष गुप्ता, डॉक्टर प्रतीक सिंह, डॉक्टर आरके सिंह, डॉक्टर सिमरन उपाध्याय, डॉ राजेश्वर प्रीतम उपाध्याय, डॉ अविनाश श्रीवास्तव, डॉक्टर जगदीश श्रीवास्तव, डॉक्टर उत्कर्ष श्रीवास्तव, डॉ राकेश शर्मा, डॉक्टर संजय पाल, डॉक्टर शिवम त्रिपाठी, डॉक्टर राकेश विश्वकर्मा, डॉक्टर रमेश विश्वकर्मा, डॉक्टर सत्यनारायण वर्मा, मनीष खंडेलवाल, एवं डॉ आलोक श्रीवास्तव आदि चिकित्सक एवं कई पैथोलॉजी सेंटर के संचालक भी उपस्थित रहे।