डा० नीरज त्रिपाठी बने कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता की लहर।

कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ सदर क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ नीरज त्रिपाठी को प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

डा० नीरज त्रिपाठी बने कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष। कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता की लहर।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 4 अप्रैल।

कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ सदर क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ नीरज त्रिपाठी को प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। 

इस सूचना के प्राप्त होते ही पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता की लहर दिखाई दी। 

रात से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बधाई संदेश प्राप्त होने लगे। बहुत से स्थानीय पदाधिकारियों ने मिलकर उनका स्वागत सम्मान किया और फूल मालाओं से लाद दिया।

उल्लेखनीय है कि डॉ नीरज त्रिपाठी अपने राजनीतिक कैरियर के दौरान युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, तथा पीसीसी और एआईसीसी के सदस्य भी रह चुके हैं। 

उन्होंने विगत दो विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ सदर क्षेत्र से अच्छी मजबूती के साथ संघर्ष करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। 

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त किया है कि डा० नीरज त्रिपाठी के जिला अध्यक्ष बनने से प्रतापगढ़ में पार्टी को मजबूती प्राप्त होगी।