प्रतापगढ़ में ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या, आक्रोशित लोगों ने शव रखकर किया गया चक्कजाम,अंतिम संस्कार से इंकार

नगर पंचायत हीरागंज निवासी  मनोज कुमार मिश्रा की हत्या से नाराज़ परिजनों ने शव घर पहुंचने पर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया
 
Pratapgarh kunda newd

रिपोर्ट---अनुराग तिवारी(सांवददाता)

प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज निवासी  मनोज कुमार मिश्रा की संदिग्ध मौत जलेसर गंज बाजार के पास हुई थी,आरोप है की कुछ संदिग्ध लोगों ने ई रिक्शा रूकवाकर मनोज की निर्मम हत्या कर दी थी।  शव घर पहुंचने पर रविवार को सुबह परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जानकारी होने पर भारी पुलिस वालों मौके पर है और परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी है।

महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज नगर पंचायत निवासी मनोज मिश्रा 48 उम्र की संदिग्ध परिस्थिति मे शुक्रवार को देर शाम मौत हो गई थी। ससुराल से घर लौट रहे थे। लालगंज थाना क्षेत्र के जलेशरगंज हरनाहर के पास संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गई थी। उसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों मे कोहराम मच गया। वही कल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया था।वही आज परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।उसके बाद परिजनों ने शव को हीरागंज बाजार शव रख कर जक्का जाम किया। प्रदर्शन कर रहे है। आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग की। उसके परिजनों ने मुवाबजे की मांग की। सुरक्षा के लिए एक शस्त्र लाइसेंस की मांग की। जब तक मांग नहीं पूरा होगा। तब अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया है। पत्नी और दोनों बच्चों को ससुराल छोड़ कर वापस आ रहे है। परिजनों ने आरोप की संदिग्ध लोगो ने ई रिक्शा रुकवाकर मनोज की निर्मम हत्या कर दी गयी। 

मौके पर महेशगंज पुलिस पहुंच कर समझाने का प्रयास कर रही है।अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय मे बताया की तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया साक्ष्य संकलन के आधार पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।