स्व० नरसिंह प्रकाश मिश्र को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

जिला कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन, अम्बेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ में कांग्रेस नेता स्व.नरसिंह प्रकाश मिश्र जी की स्मृति में चित्र पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई l 
 
ग्लोबल भारत न्यूज

स्व० नरसिंह प्रकाश को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 12 मई।

दिनांक- 07/05/2024 को जिला कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन, अम्बेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ में कांग्रेस नेता स्व.नरसिंह प्रकाश मिश्र जी की स्मृति में चित्र पर माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई l 

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी एवम संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया l

अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्व.नरसिंह प्रकाश मिश्र जी खाटी कांग्रेसी थे, हमेशा कांग्रेस के लिए जिए, कांग्रेस के लिए लड़े और कांग्रेस में ही रहते हुए तिरंगे में लिपटकर चल दिए, उनका इतनी जल्दी जाना प्रतापगढ़ कांग्रेस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है l

पी.सी.सी सदस्य एवम जूनियर बार एसोसिएशन (पुरातन)के अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ला ने कहा कि स्व.नरसिंह प्रकाश मिश्र जी बहुत ही सरल,सहज स्वभाव के धनी एवम विशाल नेतृत्व कर्ता थे, वो हमेशा मुहब्बत, भाईचारा की बात करते थे वे खुश दिल मिजाज एवम नेक दिल इंसान थे l उनके द्वारा संगठन के प्रति ईमानदारी से किए गए कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा l

नगर अध्यक्ष इरफान अली ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि स्व. नरसिंह प्रकाश मिश्र जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को इस भारी दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें l 

श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से संजय सिंह प्रतिनिधि डॉ.एसपी सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.वी के सिंह, पी.सी.सी सदस्य डॉ. प्रशान्त देव शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर दिवेदी,कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, पप्पू तिवारी,मासूम हैदर,महासचिव आशुतोष तिवारी मुब्बी माबूद, विजय प्रताप त्रिपाठी, अशोक सिंह,राम रतन तिवारी,लल्लन सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ला,यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मो.हुजैफ, संजय इश्तियाक, सुधीर तिवारी,एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष उत्सव भूषण पाल, बेलाल अहमद, विश्वास सिंह, अश्वनी उपाध्याय, कपिल ओझा, रामधन यादव ने सम्बोधित किया l