कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुनीता पटेल के श्वसुर के निधन पर शोक।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ.नीरज त्रिपाठी ने बताया कि पट्टी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुनीता पटेल जी के ससुर जगन्नाथ वर्मा के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए दुखद एवम पीड़ादायक है।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुनीता पटेल के श्वसुर के निधन पर शोक।

प्रतापगढ़, 13 मई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ.नीरज त्रिपाठी ने बताया कि पट्टी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुनीता पटेल जी के ससुर जगन्नाथ वर्मा के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। उनका जाना कांग्रेस परिवार के लिए दुखद एवम पीड़ादायक है।

उन्होंने बताया कि गम्भीर बीमारी की वजह से कई दिनों उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था, और इलाज के ही दौरान उनका निधन हो गया l 

राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी एवम रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी सुनीता पटेल जी से फोन पर बात कर उनके ससुर जी के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित किए l

पट्टी स्थित उनके आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त करने वालोंं में कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एवम पट्टी विधानसभा प्रभारी महेन्द्र शुक्ला, पट्टी ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष तिवारी, आसपुर देवसरा ब्लॉक अध्यक्ष विवेक पांडेय, जिला महासचिव आशुतोष तिवारी, सेवादल उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, डॉ. राजमणि वर्मा, उमरडिहा न्याय पंचायत अध्यक्ष विनय पांडेय आदि उपस्थित रहे। l