कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवम् पीसीसी सदस्य जमुना प्रसाद पाण्डेय नहीं रहे...!!!

बराछा ग्रामसभा निवासी  जमुना प्रसाद पाण्डेय का इलाज के दौरान पीजीआई में निधन हो गया। वे बृजेन्द्र मणि इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर रहे, और दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

*प्रकाशनार्थ*

कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवम् पीसीसी सदस्य जमुना प्रसाद पाण्डेय नहीं रहे...!!!

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज 

प्रतापगढ़, 10 नवम्बर।
बराछा ग्रामसभा निवासी  जमुना प्रसाद पाण्डेय का इलाज के दौरान पीजीआई में निधन हो गया। वे बृजेन्द्र मणि इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर रहे, और दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे।

जमुना प्रसाद पाण्डेय आजीवन कांग्रेस के सदस्य रहे, और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़े थे। उनका क्षेत्र में बहुत सम्मान रहा।  

वह लगभग 10 दिनों से सहारा हास्पिटल  में एडमिट रहे, और दो दिन पूर्व पीजीआई में एडमिट हुए और कल रात को उनका निधन हो गया l उनके निधन से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

उनके आकस्मिक निधन पर राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता एवं सांसद मा.श्री प्रमोद तिवारी जी एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता एवं रामपुर खास की विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी ने उनके पुत्र से फोन पर बात करके शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए। 

उन्होंने कहा कि कि जमुना पांडेय जी मेरे पारिवारिक सदस्य थे उनका जाना मेरे और प्रतापगढ कांग्रेस परिवार के लिए दुखद एवम पीड़ा दायक है, मैं आपके और आपके परिवार के साथ हूं जहां भी मेरी जरूरत होगी मैं साथ रहूंगा। 

जमुना प्रसाद पाण्डेय जी के आकस्मिक निधन से कांग्रेस पदाधिकारीगण भी दुखी एवम शोक में हैं।
आज उनके पैतृक गांव बराछा पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का तिरंगा झण्डा ओढ़ाकर उन्हें नम आंखों से विदाई की गई।

उनकी अन्तिम यात्रा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुंद तिवारी जी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष इरफान अली, पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.वी के सिंह, उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी, पी.सी.सी सदस्य डॉ. प्रशान्त देव शुक्ला, कांग्रेस कोषाध्यक्ष एवम कार्यालय प्रभारी वेदान्त तिवारी, जूनियर बार के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, संजय इश्तियाक, सलीम उल्ला, जावेद अहमद, बेलाल अहमद, विश्वास सिंह, आकाश मिश्रा, श्याम शंकर तिवारी, सुधीर तिवारी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।