16 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2024 तक रामभक्त प्रत्येक स्थान पर प्रभात फेरी निकालेंगे।

आर० एस० एस० के विभाग प्रचार प्रमुख एवं श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान के जिला सहसंयोजक प्रभा शंकर पांडेय ने बताया कि घर घर संपर्क अभियान दिनांक 15 जनवरी 2024 तक लगातार चलता रहेगा।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

16 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2024 तक रामभक्त प्रत्येक स्थान पर प्रभात फेरी निकालेंगे।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 7 जनवरी।

आर० एस० एस० के विभाग प्रचार प्रमुख एवं श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान के जिला सहसंयोजक प्रभा शंकर पांडेय ने बताया कि घर घर संपर्क अभियान दिनांक 15 जनवरी 2024 तक लगातार चलता रहेगा।

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति प्रतापगढ़ के संयोजकत्व में जिले के प्रत्येक गांव के प्रत्येक परिवार में राम भक्त अयोध्या से आया हुआ पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं पत्रक लेकर संपर्क कर रहे हैं। 

भगवान राम का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता से ओतप्रोत रहा है। राम का आदर्श जीवन हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है। श्री राम के आदर्शों पर चलकर मनुष्य अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। 

इस समय पूरे जिले में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है। हर व्यक्ति आपसी मतभेद को छोड़कर भगवान श्री राम की भक्ति में राममय है। पूरी दुनिया जानती है, कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पूरे समाज को सकारात्मक कार्य  करने के लिए सदैव उपदेश देते रहे। उनके चरित्र को अपने जीवन में उतार कर हम भी भक्ति भावना को प्राप्त कर सकते हैं। जिले के सभी खंडो में तथा नगर में लगातार संपर्क अभियान जारी है। 

उक्त संपर्क अभियान दिनांक 15 जनवरी 2024 तक लगातार चलता रहेगा। 16 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2024 तक प्रत्येक स्थान पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 

दिनांक 22 जनवरी 2024 को सभी राम भक्त ,समाज के सभी लोग अपने-अपने निकट के मंदिर में भजन, कीर्तन ,सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ, विजय मंत्र का पाठ आदि आध्यात्मिक कार्यक्रम दिन में संपन्न करेंगे । सायंकाल अपने घरों को दीपावली जैसा सजाएंगे ,राम ज्योति जलाकर सुखद वातावरण का सृजन करेंगे। 

जब राम भक्त संपर्क अभियान में निकलते हैं, तो गांव के सभी नर नारी यहां तक के प्रकृति भी उनके साथ चल पड़ती है यह सब भगवान श्री राम की कृपा है, कि आज पूरी दुनिया भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने के लिए आतुर है। दिनांक 1 जनवरी 2024 से लेकर 6 जनवरी 2024 तक कुल 69000 परिवारों में राम भक्तों ने अयोध्या से आया हुआ पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं पत्रक लेकर आमंत्रण स्वरूप संपर्क किया। 

जिले के विभिन्न अंचलों में अनेक स्थानों पर पूजित अक्षत लेकर आमंत्रण स्वरूप संपर्क किया गया। संपर्क अभियान के क्रम में राम भक्त विभिन्न प्रकार के भक्ति गीतों को गाते हुए,संकीर्तन करते हुए,जय श्री राम का उद्घोष करते हुए लगातार संपर्क कर रहे हैं। 

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा अभियान प्रतापगढ़ को सफल बनाने के लिए जिला प्रचारक शिव प्रसाद जी, जिला कार्यवाह हेमंत जी, अभियान के जिला सहसंयोजक शिव शंकर सिंह जी, जिला सहसंयोजक महेश गुप्ता, सीतांशु, मुकेश कुमार, नीरज कुमार, शारदा, मानसिंह, रवि कुमार, अजय, सुभाष, कुलभास्कर, ज्ञानेश कुमार, ध्रुव, धीरज कुमार, सुमित, पीयूष, शिवकुमार सोनी, राजा जी, रामचंद्र आदि अनेक राम भक्त लगातार अभियान में संलग्न है।