भयहरणनाथ धाम में नागपंचमी पर घुघुरी लोक उत्सव का आयोजन होगा।

भयहरणनाथ धाम में नागपंचमी पर घुघुरी लोक उत्सव का आयोजन होगा।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 18 अगस्त।
भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर प्राण ने बताया कि प्रबन्ध समिति व व्यवस्था समिति के साथ बैठक करके कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया गया।
प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में नागपंचमी के अवसर पर घुघुरी लोक उत्सव में डेढ दर्जन विशिष्ट बालिकाओं व महिलाओं को गुडिया सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
सम्मानित होने वालों में नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह की नवनिर्वाचित प्रथम महिला सभासदों को भी शामिल किया गया है। घुघुरी लोक उत्सव में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री सतपाल अन्तिल को प्रतापगढ गौरव सम्मान से अलंकृत किया जायेगा।
देश व समाज के समक्ष उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 18 महिलाओं को गुडिया सम्मान से सम्मानित किया जायेगा जिसमें नाम डा0 नीलिमा मिश्रा कवियित्री व इतिहासकार प्रयागराज, प्रतिमा मिश्रा सुप्रसिद्ध लोक गायिका प्रतापगढ, सेजल ठाकुर प्रसिद्ध लोक गायिका, वाराणसी एवं प्रतापगढ श्रुति सिंह चैहान प्रसिद्ध लोक गायिका जौनपुर प्रयागराज,एषा सिंह जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे प्रयागराज, समापिका सिंह सुप्रसिद्ध मंच संचालिका व लोक गायिका प्रतापगढ एवं प्रयागराज, स्निग्धा पाण्डेय प्रधानाचार्य अमर जनता इन्टर कालेज प्रतापगढ, रेनू मिश्रा सुप्रसिद्ध कवियित्री व प्राध्यापिका खेल गांव पब्लिक स्कूल प्रयागराज, खुशबू सिंह उप प्रधानाचार्य एम0बी0डी0 स्कूल कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ, सारिका श्रीवास्तव उत्कृष्ठ अभिभावक एवं सामाजिक कार्यकत्री प्रतापगढ, रीता सरोज मनरेगा मेठ व समूह संचालिका कल्याणपुर प्रयागराज, डा0 मधुलिका पाण्डेय प्रसिद्ध फिजियोथैरेप्स्टि कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ, श्रीमती सुनीता देवी सभासद पूरे तोरई नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ, श्रीमती केतकी सिंह सभासद सराय भूपति नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ, श्रीमती कुसुम देवी सभासद बगियापुर नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ, श्रीमती निकहत जहां सभासद गोकुला नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ, श्रीमती गीता जायसवाल सभासद कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ, श्रीमती फूलकुमारी सभासद गौरा नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ के नामउल्लेखनीय हैं।
वहीं जनपद के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक सतपाल अन्तिल को प्रतापगढ गौरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। वहीं बरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र मिश्र को महानक्रान्तिकारी राजा बाबू गुलाब सिंह समाजरत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। बैठक में तय हुआ कि मौसम को देखते हुए कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन विभाग के सभागार में आयोजित होगें।
इस अवसर पर विविध धार्मिक,सामाजिक तथा लोक सांस्कृतिक आयोजन होगें। वहीं गुडडा गुडिया प्रतियोगिता फुलझडी प्रतियोगिता तथा दो किमी0 तेज दौड प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरूवात भोले बाबा का पूजन करके घुघुरी प्रसाद चढाकर होगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय लोक कलाकारों तथा विशिष्ट नामी कलाकारों द्वारा लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी।
एक विराट कवि सम्मेलन का भी भव्य आयोजन होगा जिसका केन्द्रीय विषय समान नागरिक कानून व अधिकार तथा राष्ट्र धर्म होगा।
आमंत्रित कवि गण जन कवि प्रकाश, उमेश श्रीवास्तव, योगेन्द्र मिश्र, बिहारी लाल अम्बर, डा0 नीलिमा मिश्रा, नजर इलाहाबादी, रेनू मिश्रा, डा0 अशोक अग्रहरि, आलोक बैरागी, शिवम् भगवती, प्रशान्त भरूहिया, आभा मिश्रा आदि शामिल रहेगें ।
वहीं विविध विभागों द्वारा जागरूकता परक कार्यक्रम तथा जिला विधिक साक्षता शिविर के आयोजन होगें।
कार्यक्रम में उद्घाटन अतिथि के रूप में विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रतापगढ को आमंत्रित किया गया है। स्वागताध्यक्ष के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना यादव होगें।
बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल , मुख्य मन्दिर के पुजारी भोला नाथ तिवारी , कोषाध्यक्ष लाल जी सिंह, सहकोषाध्यक्ष कमलेश बैश्य, उपाध्यक्ष कार्यक्रम उमाकान्त पाण्डेय, सचिव कार्यक्रम आलोक बैरागी, सचिव चिन्तामणि त्रिपाठी उप सचिव कार्यक्रम राम कृष्ण अग्रहरि, अनिल मिश्र कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र तथा भयहरणनाथ धाम कांवरिया संघ के अध्यक्ष रामू तिवारी, सचिव धोनू सिंह , उपाध्यक्ष अनिल अग्रहरि आदि शामिल रहे।