भयहरणनाथ धाम में होली उत्सव सम्पन्न।

परम्परागत होली उत्सव का भव्य आयोजन भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा किया गया, जिसमें परम्परागत फगुआ गीतों तथा लोकगीतों की प्रस्तुतियों के बीच फूलों की होली खेली गई।
 
ग्लोबल भारत न्यूज

भयहरणनाथ धाम में होली उत्सव सम्पन्न।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 1 अप्रैल।

परम्परागत होली उत्सव का भव्य आयोजन भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा किया गया, जिसमें परम्परागत फगुआ गीतों तथा लोकगीतों की प्रस्तुतियों के बीच फूलों की होली खेली गई।

महिला काव्य मंच व आईना साहित्यक संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने शब्दों की पिचकारी चलाई और सभी को विविध रंगों से सराबोर कर दिया।

सर्व प्रथम मुख्य मन्दिर में देवाधिदेव बाबा भयहरणनाथ महादेव का भव्य पूजन अर्चन करके फूलों की होली खेली गई। विविध भजन व भक्ति गीत गाए गए। 

मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व जिलाधिकारी प्रतापगढ आर एस वर्मा , विशिष्ट अतिथि श्रृंगवेरपुर धाम के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाण्डेय व प्रसिद्ध लोक गायिका प्रतिमा मिश्रा उपस्थित रहे।

समस्त अतिथियों व प्रबन्ध समिति सदस्यों तथा गणमान्य नागरिकों ने महासचिव समाज शेखर को सरकार द्वारा मनरेगा लोकपाल के रूप में प्रतापगढ जनपद में जिम्मेदारी दिए जाने का स्वागत करते हुए बधाई दिया।

धाम के अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह ने सभी अभ्यागतों का स्वागत मार्ल्यापण करके किया।

महासचिव समाज शेखर के संयोजन में राधा कृष्ण मन्दिर में अतिथियों के साथ पूजन करके होली उत्सव के सांस्कृतिक आयोजन की शुरूवात की गई। 

ग्राम अहिना की परम्परागत टीम ने फगुआ का गायन करके अपनी संस्कृति का परिचय दिया। 

विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध लोकगायिका प्रतिमा मिश्रा व प्रसिद्ध कवियत्री डा0 नीलिमा मिश्रा ने कई बेहतरीन होली गीत प्रस्तुत किए। 

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता साहित्य भूषण सम्मान से अलंकृत जनकवि जय प्रकाश शर्मा ने की। 

संचालन महिला काव्य मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष मंजू पाण्डेय महक जौनपुरी ने किया। 

शामिल कवि व कवियत्रियों में अभिषेक केसरवानी, ऋतंधरा मिश्रा, डा0 अशोक अग्रहरि,  रेनू मिश्रा, सिम्पल काव्य धारा, आभा मिश्रा, आलोक बैरागी, जलयोद्धा आर्य शेखर, डा० नीलिमा मिश्रा व सीमा त्रिपाठी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से होली उत्सव में चार चांद लगा दिया।

जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव सुजीत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना कमेटी प्रभारियों की एक दो दर्जन सदस्यीय दल ने विशेष रूप से होली उत्सव में प्रतिभाग किया और भविष्य में सेवा व सुरक्षा कार्य में सहयोग का वायदा किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक राज नारायण मिश्र, लालता प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष संगठन डा0 अमर बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष कार्यक्रम उमाकान्त पाण्डेय, सचिव संगठन राज किशोर मिश्र, सह कोषाध्यक्ष कमलेश बैश्य, लाल चन्द्र जौहर, मनीराम बर्मा, यथार्थ शेखर, कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र, स्वच्छता नायक राज कुमार आदि ने विशेष सहभागिता निभाई।