सरकारी कर्मचारी परिवार सहित विरोध करने पर उतर आए तो सरकार वापस नहीं आने वाली---- आर.के.पाण्डेय

OPS की मांग की लेकर चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल जारी
 
pratapgarh news

गौरव तिवारी जिला संवाददाता 

प्रतापगढ़- पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर एक बार फिर से केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारियों का संयुक्त आन्दोलन शुरू हो गया है। 8 जनवरी से चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल की शुरुआत प्रतापगढ रेलवे स्टेशन परिसर से हुई।भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन है,जो रोजाना 9 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चलता है।पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले रेलवे कर्मचारियों के साथ राज्य सरकार के अनेकों विभागो के कर्मचारी एनआरएमयू के जनपदीय कार्यालय के पास एकत्र होकर क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं।आज इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे एन.आर.एम.यू के सहायक महामंत्री आर.के.पाण्डेय ने कहा कि हम इस लड़ाई को लगातार लड़ रहे हैं।लखनऊ में रैली व रामलीला मैदान नई दिल्ली में कई लाख कर्मचारियों ने इकठ्ठा होकर सरकार को चेतावनी का काम किया।यदि सरकारी कर्मचारी परिवार सहित इस सरकार का विरोध करने पर उतर आए तो यह सरकार वापस नहीं आने वाली।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री हरि किशोर तिवारी ने कहा कि केन्द्र व राज्यों के चुनाव में सरकारी कर्मचारी ही चुनाव अधिकारी होते है। यदि वह विरोध करने पर उतर आए तो पुरानी पेंशन विरोधी कोई भी सरकार नहीं आ सकती।एनआरएमयू के शाखा अध्यक्ष मो.शफीक ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री ने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों के हित में नहीं है। सरकार को इसे वापस ले लेना चाहिए। राजेश मोहन मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आन्दोलन किसी न किसी रूप में चलता रहेगा। शिक्षक संघ के राजेश कुमार सरोज ने कहा कि कई प्रदेशों की सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना को लागू कर दिया है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनआरएमयू के सचिव अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि पैंशन बुढ़ापे की लाठी है, जिससे हमें सामाजिक सुरक्षा मिलती है ।भूख हड़ताल में के.एल शर्मा, मनोज कुमार मिश्र,रमा शंकर तिवारी, विश्राम सिंह, संग्राम अमीन संघ के आशुतोष सिंह शिक्षक संघ के राजेश सरोज,सुशील शुक्ल,धीरेन्द्र कुमार यादव,धर्म राज सिंह, विजय कुमार दुबे, अर्जुन कुमार,कैलाश चन्द्र त्रिपाठी,वीरेन्द्र यादव, अरुण कुमार,एन आर एम यू के अवधेश कुमार सिंह, अजय आनन्द किशोर, संजय डोगरा, संजय सिंह यादव, धीरज सिंह, मो. रईस शैलेंद्र मिश्रा, मोहित यादव, अनुपम यादव, केतन शुक्ल, नितिन मौर्या, के एन मिश्रा, बी वी शुक्ल, के डी तिवारी, उदय राज वर्मा, मनीष कुमार पाण्डेय, संतोष तिवारी, रमेश कुमार गुप्ता, संदीप कुमार ( बी एल) , राकेश सिंह, अमजद अली, विपिन शर्मा, के डी तिवारी, राजेन्द्र कुमार राय (पप्पन), कमलेश शर्मा, रंजीत कुमार मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार, जय सिंह यादव, एस के यादव, रिषि राज, सूरज प्रकाश, हरि प्रकाश सरोज, आर के वर्मा, महेन्द्र पटेल, आशीष पाल, अमित श्रीवास्तव, निशान्त विश्वकर्मा, संजीत कुमार, अंकित मिश्रा, राजेश्वर मौर्या, अशोक सरोज, हरिकेश वर्मा, आनन्द देव,डी पी सरोज,विनय मिश्रा,ओ पी राव राज किशोर,संदीप गुप्ता,शिवम गुप्ता,सुधाकर सिंह,सुधीर दुबे, महिला प्रतिनिधि बबिता पाण्डेय, कविता पाण्डेय, श्रीमती रोशनी, अंजू पाल मनीता यादव, किरन सिंह, आशा देवी, प्रियंका, सुशीला, प्रीति सिंह, सलमा, पेंशनर फेडरेशन के सचिव आर के श्रीवास्तव, अनिल कुमार दुबे, के एम यादव आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शाखा मंत्री अनिल कुमार शुक्ल ने किया।